IND vs HK: जब गेंदबाजों की धुनाई कर रहे थे सूर्या, उस वक्त कोहली को आ रहा था बहुत मजा, सुनिए उनका ये बयान...

Virat kohli react on suryakumar yadav

Virat kohli react on suryakumar yadav

Virat kohli: टीम इंडिया ने एशिया कप के अपने दूसरे मुकाबले में हांगकांग को 40 रनों से हरा दिया। सूर्यकुमार द्वारा 26 बॉल पर खेली गई 68 रनों की तूफानी पारी के दम पर भारत ने 192 रनों की पहाड़ सा लक्ष्य दिया था, जिसे हांगकांग पूरा नहीं कर पाई और 152 रन ही बना सकी। इस तरह टीम इंडिया ने 40 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

68 रनों की पारी खेलने वाले SKY को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया, जबकि कोहली ने संभलकर खेलते हुए मैच में 44 बॉल पर 59 रनों की पारी खेली। मैच के बाद विराट कोहली ने BCCI.TV पर सूर्यकुमार का इंटरव्यू भी किया है। इस दौरान कोहली ने कहा कि सूर्यकुमार की पारी ने उन्हें पूरी तरह उड़ा दिया। कोहली ने कहा कि सूर्या के साथ खेलना और उनका इंटरव्यू लेना गर्व की बात है।

विज्ञापन

मैं पूरी तरह उड़ गया था- विराट कोहली

विराट कोहली ने कहा, ‘मैंने आईपीएल और टीम इंडिया में भी कई बार खेलते हुए देखा है, लेकिन आज पहली बार बेहद करीब से आपकी पारी देखी। मैं पूरी तरह उड़ गया था। मैं आपको समझने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन

सूर्यकुमार की तारीफ मे विराट ने कही बड़ी बात

सूर्या की तारीफ करते हुए विराट कोहली ने कहा कि मैं दूसरी ओर खड़ा होकर पारी के मजे ले रहा था। उन्होंने आते ही धमाकेदार पारी खेलकर पूरा मोमेंटम ही चेंज कर दिया। ईमानदारी से कहूं तो पिच उतनी अच्छी थी नहीं, जैसी दिख रही थी, ऐसे में सूर्या ने बेतरीन पारी खेली’।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ