IND vs NZ: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस वक्त गजब फॉर्म में चल रहे हैं, किंग कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीनों वनडे में शानदार बल्लेबाजी की थी, जिसका फायदा उन्हें आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में मिला है। विराट कोहली को ICC वनडे रैंकिंग में दो स्थान का फायदा मिला है। जिससे वह नंबर वन पर काबिज पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के और करीब पहुंच गए हैं।
चौथे नंबर पर हैं किंग कोहली
फिलहाल विराट कोहली 750 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है, 759 अंकों के साथ उनसे आगे साउथ अफ्रीका के डीकॉक है, जबकि तीसरे नंबर पर 766 अंकों उनके साथी रासी वैन डेर डूसन है और 887 अंकों के साथ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम नंबर वन पर हैं। लेकिन कोहली का बल्ला अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में भी बोलता है तो वह जल्द ही बाबर आजम के और करीब पहुंच सकते हैं। फिलहाल कोहली ने दो अंकों की छलांग लगाई है, इससे पहले वह 6वें स्थान पर थे, लेकिन अब वह चौथे स्थान पर आ गए हैं।
और पढ़िए – कप्तान रोहित शर्मा ने MS Dhoni को छोड़ा पीछे, इस मामले में बन गए नंबर 1
कोहली के साथ इन खिलाड़ियों को भी हुआ फायदा
विराट कोहली के साथ-साथ टीम के दूसरे खिलाड़ियों को भी वनडे सीरीज में शानदार बैटिंग का फायदा हुआ है। कोहली के साथ-साथ शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने भी श्रीलंका के खिलाफ अपने प्रदर्शन के लिए आईसीसी वनडे रैंकिंग में फायदा लिया है। शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ एक शतक और एक अर्धशतक लगाया, जिससे उन्हें 10 स्थान का फायदा हुआ और वह 26वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
वहीं तेज गेंदबाजों की सूची में मोहम्मद सिराज तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, सिराज ने 3 मैचों में शानदार बॉलिंग करते हुए 9 विकेट निकाले थे, जिससे उन्होंने 15 स्थानों की छलांग लगाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि कुलदीप यादव ने पांच विकेट निकाले थे, ऐसे में वह सात स्थान की छलांग लगाकर 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
और पढ़िए – रोहित शर्मा को जो काम बिल्कुल नहीं है पसंद , अर्जुन तेंदुलकर बोले-मैं उसके साथ हूं क्योंकि…
न्यूजीलैंड के खिलाफ भी चल सकता हैं कोहली का बल्ला
विराट कोहली अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी करते हैं तो उसका फायदा उन्हें आईसीसी वनडे रैंकिंग में जरूर मिलेगा। क्योंकि भारत को आने वाले समय में बहुत वनडे मैच खेलने हैं, ऐसे में अगर कोहली का जलवा बरकरार रहता है तो वह फिर से आईसीसी में नंबर वन बल्लेबाज बन सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
10 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
42 mins agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
1 hr ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
2 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
4 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
5 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
12 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
12 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines