टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के 12 साल पूरे, डेब्यू को किया याद, जानें कैसा रहा था प्रदर्शन
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट में 12 साल पूरा हो गया है। इस मौके पर विराट ने एक पोस्ट शेयर कर अपने डेब्यू को याद किया है। भले ही विराट को हर फॉर्मेट का प्लेयर कहा जाता है, लेकिन टेस्ट को लेकर उनका लगाव खास है। 12 साल पहले 10 जून 2011 में विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था।
कोहली ने अपना डेब्यू टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्सटन में किया था। उस समय टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। उस टीम में सचिन, द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गज खिलाड़ी थे। हालांकि उनका पहला मैच अच्छा नहीं रहा था। इस मुकाबले में वो मात्र 19 रन बना पाए थे। पहली पारी में 4 रन और दूसरी पारी में 15 रन ही बना पाए थे। इसी मैच में भारत के लिए प्रवीण कुमार और अभिनव मुकुंद ने भी डेब्यू किया था।
वेस्टइंडीज सीरीज में विराट कोहली पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में कोहली का बल्ला शांत ही रहा। पूरी सीरीज में उन्होंने सिर्फ 76 रन बनाए। इस सीरीज के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप भी कर दिया गया था। कोहली फिर मौका ऑस्ट्रेलिया के दौर पर मिला। ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली ने शतक लगाया। उनका पहला टेस्ट शतक डेब्यू के 7 महीन बाद आया था।
टेस्ट क्रिकेट में अपने 12 साल पूरे होने पर विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए खास मैसेज लिखा है। कोहली ने कैप्शन में लिखा, “आज के दिन टेस्ट क्रिकेट में 12 साल पूरे हुए। हमेशा इस चीज का आभारी रहूंगा।” विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाज और कप्तान रहे हैं।
12 years in test cricket today. Forever grateful 💫🙇🏻♂️ pic.twitter.com/oYiB1jyC1A
— Virat Kohli (@imVkohli) June 20, 2023
विराट कोहली टेस्ट के महान बल्लेबाजों में शुमार हैं। साथ उनकी कप्तानी में भारत ने देश के बाहर कमाल का प्रदर्शन किया। कोहली की कप्तानी में भारत ने कुल 68 टेस्ट मैच खेले, जिसमें से टीम इंडिया के हाथ 40 में जीत लगी। वहीं, विराट की अगुवाई में टीम ने 17 मैचों में हार का मुंह देखा, तो 11 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए। 12 साल के टेस्ट करियर में विराट कोहली ने 109 टेस्ट खेले हैं। जिसमें उन्होंने 8479 रन बनाए हैं। विराट के टेस्ट में 28 शतक और 28 अर्द्धशतक हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: