Video: तलाक की खबरों पर विराम! इस शो में एक साथ नजर आए शोएब मलिक-सानिया मिर्जा
Edited By Pushpendra Sharma

shoaib malik sania mirza
Edited By Pushpendra Sharma

shoaib malik sania mirza
नई दिल्ली: पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की तलाक की अटकलें जारी हैं, लेकिन अब इन खबरों पर कुछ विराम लग सकता है क्योंकि अफवाहें शुरू होने के बाद पहली बार दोनों खिलाड़ियों को की एक साथ दिखने वाली क्लिप सामने आई है।
कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही एक पाकिस्तानी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लिए एक टेलीविजन शो की मेजबानी करते नजर आएंगे। शो के सेट से ये वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर के शादी के 12 साल बाद अलग होने की खबरें जोरों पर हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस मामले पर चुप्पी नहीं तोड़ी है।
सानिया और शोएब को एक साथ देखकर फैंस के कमेंट सामने आए हैं। कुछ कपल के बीच सब कुछ ठीक होने की कामना कर रहे हैं तो वहीं कुछ ने आलोचना की है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ये अफवाहें उनके शो को बढ़ावा देने के लिए एक पब्लिसिटी स्टंट थीं। हाल ही में शोएब ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सानिया को उनके 36वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। इस सोशल मीडिया पोस्ट में सानिया-शोएब की थ्रोबैक फोटो शामिल थी।
Despite recent rumours of separation between the cross-border famous couple, Shoaib Malik and Sania Mirza were seen together for the first time in a long time.#DialoguePakistan #Rumours #SaniaMirza #ShoaibMalik #Show #BTS pic.twitter.com/STA51qdvFF
— Dialogue Pakistan (@DialoguePak) November 19, 2022
हालांकि, सानिया ने इस फोटो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जिसने अफवाहों को और हवा दी है। उन्होंने पोस्ट को न तो लाइक किया और न ही कमेंट किया। टेनिस ऐस ने पिछले गुरुवार को दुबई में “फन टाइम” की फोटो शेयर की थी, जिसमें वे अकेली नजर आ रही थीं। तलाक पर अभी तक किसी की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों अपने कुछ कानूनी मुद्दों से निपटने के बाद पहले ही अलग हो चुके हैं।
https://www.instagram.com/p/Ck9Au_CImCc/?utm_source=ig_embed&ig_rid=893d7675-f681-46e5-bd89-96020f5f45c1
हालांकि, मलिक के करीबी एक अन्य सूत्र ने भी दावा किया कि उनके तलाक की अफवाहें झूठी हैं। सूत्र ने कहा कि मतभेद हर रिश्ते का हिस्सा होते हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब और पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया दक्षिण एशिया की दो सबसे प्रसिद्ध खेल हस्तियां हैं। वे अप्रैल 2010 में शादी के बंधन में बंधे और दुबई में रह रहे हैं। सानिया ने 2018 में बेटे को जन्म दिया था। इसका नाम इज़हान मिर्ज़ा-मलिक है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: