नई दिल्ली: 28 अगस्त के दिन का इंतजार भारत और पाकिस्तान के लोग बेसब्री से कर रहे हैं। एशिया कप में दोनों देश लगभग एक साल के बाद आमने-सामने होंगे। सबकी नजरें विराट कोहली पर टिकीं हैं। लंबे वक्त से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे विराट पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले से कहर मचा सकते हैं। विराट के लिए पाकिस्तान के फैंस और खिलाड़ी भी दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहीन से मिले विराट

यूएई में विराट कोहली ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से मुलाकात की। फोटो वायरल हुआ और सबने तारीफ की। अब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी से भी विराट कोहली मिले। विराट ने शाहीन से उनकी चोट के बारे में बात की। शाहीन विराट को अपनी चोट के बारे में बताया और फिर कहा कि आपके लिए दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन

चोट के चलते एशिया कप से बाहर हुए शाहीन आफरीदी

विज्ञापन

शाहीन आफरीदी ने कहा कि आपका फॉर्म वापस आ जाए। देखना चाहते हैं आपको।’ इस पर कोहली मुस्कुराते हैं और उन्हें थैंक्यू बोलकर चल देते हैं। शाहीन आफरीदी एशिया कप से बाहर हो गए हैं। चोट के चलते उन्हें बाहर होना पड़ा। शाहीन आफरीदी मौजूदा वक्त में पाकिस्तान के सबसे प्राइम बॉलर हैं, उनका बाहर होना पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है।

विज्ञापन

कोहली का आएगा कहर

कोहली लंबे ब्रेक के बाद टीम में लौटे हैं। । उन्होंने पिछला मैच इसी साल 17 जुलाई को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे खेला था। उस मैच में उन्होंने 17 रन ही बनाए थे। कोहली का बल्ला हाल में नहीं चला है। पिछले 6 इनिंग्स में उनके बल्ले से मात्र 76 रन निकले हैं। लेकिन कोच और कप्तान ने विराट पर भरोसा दिखाया है। पाकिस्तान के खिलाफ विराट का रिकॉर्ड भी बेहतरीन है। ऐसे में 28 को खेले जाने मैच में उनसे एक लंबी पारी की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ