हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseVideo: लाइव मैच में महिला फुटबॉलर ने उतार दी जर्सी, आखिरी लम्हे में गोल दाग इंग्लैंड को बनाया चैंपियन

विज्ञापन

नई दिल्ली: यूरोपीय चैंपियनशिप के फाइनल में इंग्लैंड की महिला टीम ने जर्मनी को हरा दिया। अतिरिक्त समय में किए गए विजयी गोल के बदौलत इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम ने पहली बार यह खिताब जीता। इंग्लैंड ने 2-1 से ये मैच जीता और इस जीत की स्क्रिप्ट क्लॉय कैली ने लिखी। क्लॉय कैली ने मैच के 110वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को खिताब दिलाया।

गोल दागने के बाद क्लॉय कैली ने अपनी जर्सी उतार कर जश्न मनाया। उन्होंने जोश में अपनी टीशर्ट उतारी और दौड़ते हुए उसे लहराया। कैली ने कॉर्नर से आए पास को गोल में तब्दील किया। गोल करने के बाद वे रेफरी को देखती हैं और रेफरी के कंफरमेशन के बाद जर्शी उतार कर अपने टीम स्कॉर्ड की ओर दौड़ पड़ी। जश्न का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

और पढ़िएCWG 2022 Day 5, Schedule: आज बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग और तैराकी में मिल सकता है गोल्ड, जानें पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

 

 

क्लॉय कैली का ये पहला इंटरनेशल गोल है। अपने पहले गोल से ही उन्होंने टीम को यूरोपीय चैंपियनशिप का खिताब दिला दिया। मैनचेस्टर सिटी के लिए खेलने वाली क्लॉय कैली पहले इंग्लैंड टीम में जगह बनाने में नाकाम रही थीं, वे गंभीर चोट से जूझ रहीं थीं।

अपने ऐतिहासिक गोल के बाद कैली काफी खुश नजर आईं। उन्होंने इस लम्हें को यादगार बताया। कैली ने कहा कि ये सब मेरे लिए एक सपने की तरह है। मैं अपने फैंस का शुक्रिया करती हूं।

विज्ञापन

 

 

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola