US Open 2023: रोहन बोपन्ना-मैथ्यू एबडेन की जोड़ी का जलवा, लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में मारी एंट्री
Edited By Bhoopendra Rai

US Open 2023
Edited By Bhoopendra Rai

US Open 2023
US Open 2023: भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहम बोपन्ना ने एक बार फिर से कमाल किया है। उन्होंने यूएस ओपन में शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए अपने जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन के साथ मेंस डबल्स से सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एब्डेन ने शुरुआती सेट में सात सेट प्वाइंट बचाए और फिर नाथनियल लैमन्स और जैक्सन विथ्रो की जोड़ी को हराकर अपनी जगह बनाई है। ग्रैंड स्लैम में इस साल उन्होंने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन की इंडो-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने अमेरिकी कॉम्बो को हार्ड कोर्ट मेजर के क्वार्टर फाइनल में 7-6 (10) 6-1 के सेट में हराया। इससे पहले बोपन्ना और एबडेन विंबलडन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। जहां उन्हें वेस्ले कूलहोफ और नील स्कूपस्की के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
.@RohanBopanna and @MattEbden are through to the @usopen semi-finals 😍 ✨
The Indo-Australian duo won a hard fought battle 𝟳-𝟲 (𝟭𝟮-𝟭𝟬), 𝟲-𝟭 in what was a thrilling match 👏 🎾#SonySportsNetwork #USOpen #RohanBopanna pic.twitter.com/0YlHwaKo6n
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 6, 2023
43 साल के बोपन्ना के पास अपने करियर में दूसरी बार ग्रैंड स्लैम मेंस डबल के फाइनल में जगह बनाने का शानदार मौका है। बोपन्ना इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहेंगे। साल 2010 के यूएस ओपन में बोपन्ना को पहले मेजर फाइनल में जगह बनाने का मौका मिला था। उस साल उन्होंने पाकिस्तान के ऐसाम-उल-हक के साथ जगह बनाई थी।
रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन को सेमीफाइनल में फ्रांसीसी जोड़ी पियरे-ह्यूग्स हर्बर्ट और निकोलस माहुत के साथ मुकाबला खेलना है। इन दोनों से अपने क्वार्टर फाइनल मैच में अमेरिका के रॉबर्ट गैलोवे और फ्रांस के अल्बानो ओलिवेटी की जोड़ी को हराया है। इससे पहले बोपन्ना इंडोनेशियाई जोड़ीदार अल्दिला सुत्जियादी के साथ दूसरे दौर में हार के साथ मिक्सड डबल्स इवेंट से पहले ही बाहर हो गए हैं, लेकिन इस बार उनके पास मेंस डबल्स में एक और मौका है। उनका सेमीफाइनल मैच गुरुवार को खेला जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: