नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में भारत का मुकाबला नीदरलैंड से चल रहा है। मैच भारत जीतने के करीब है। उम्मीद थी कि आज के मैच में टीम इंडिया कुछ बदलाव करेगी और ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ पंत की जगह आज भी दिनेश कार्तिक को मौका मिला है। मैच में पंत भले नहीं खेल रहे हैं लेकिन अपनी टीम को सपोर्ट कर रहे हैं।
ऋषभ पंत बने वाटर बॉय
ऋषभ पंत आज भारत की फील्डिंग के दौरान वाटर बॉय बने दिखे। ऋषभ पंत बाउंड्री लाइन पर प्लेयर्स को पानी पिला रहे थे। इस दौरान फैंस ने उनके मजे लिए। जब पंत अर्शदीप को पानी दे रहे थे तब कुछ फैंस उन्हें देखकर उर्वशी-उर्वशी चिल्लाने लगे। हालांकि ऋषभ पंत ने इसे सुनकर भी अनसुना कर दिया।
https://twitter.com/_Cricpedia/status/1585570808017350658
अभी पढ़ें – IND vs NED: ‘इसे कहते हैं सटीक बोल्ड’…हीरो बनने चला था बैटर…अक्षर पटेल ने काम तमाम कर दिया
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और क्रिकेटर ऋषभ पंत का नाम काफी समय से सुर्खियों में है। दरअसल कुछ दिनों पहले उर्वशी ने पंत को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर कोल्ड वॉर शुरू हो गया। उर्वशी रौतेला पंत से मिलने ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई थीं, उर्वशी ने खुद पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी थी। तभी से सोशल मीडिया यूजर्स ने उर्वशी को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। अब उर्वशी ने एक और पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है कि वो ऑस्ट्रेलिया से वापस जा रही हैं।
इसके पहले उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत के बर्थडे के दिन एक वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें कैप्शन में ‘हैप्पी बर्थडे’ लिखा हुआ था। इस वीडियों के को भी फैंस ने पंत से जोड़कर देखा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines