Gyanendra Sharma
Read More
---विज्ञापन---
UEFA champions League: इंटर मिलान यूईएफए चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंच गई है। इटली के फुटबॉल क्लब इंटर मिलान और एसी मिलान के बीच खेले गए सेमीफाइनल के दूसरे लेग में इंटर मिलान बेहतरीन जीत हासिल की। इंटर मिलान 13 साल बाद इस लीग के फ़ाइनल में जगह बनाई। इस मैच में इंटर मिलान के लिए लोटारो मार्टिनेज ने गोल दागा। इंटर मिलान ने एसी मिलान को सेमीफाइनल के दूसरे लेग में 1-0 से हराया। इससे पहले उसने पहला लेग 2-0 से अपने नाम किया था। इस तरह इंटर ने सेमीफाइनल को कुल 3-0 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
इंटर मिलान के दूसरे लेग में इकलौता गोल कप्तान लोटारो मार्टिनेज ने किया। फाइनल में इंटर मिलान का मुकाबला 10 जून को इंस्तानबुल में रियल मैड्रिड या मैनचेस्टर सिटी से हो सकता है। सिटी और मैड्रिड के बीच सेमीफाइनल का दूसरा लोग बुधवार (17 मई) को खेला जाएगा। दोनों टीमें पहले लेग में 1-1 की बराबरी पर है।
बता दें कि इंटर मिलान की टीम अब तक तीन बार चैंपियंस लीग जीती है। उसने 1964, 1965 और 2010 में खिताब अपने नाम किया था। वहीं 1967 और 1972 टीम उपविजेता रही थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें स्पोर्ट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।