UEFA Champions League 2023: मैनचेस्टर सिटी ने पहली बार जीती चैंपियंस लीग, फाइनल में इंटर मिलान को 1-0 से दी मात

UEFA Champions League 2023 Manchester City

UEFA Champions League 2023: इस्तांबुल में शनिवार रात को मैनचेस्टर सिटी और इंटर मिलान के बीच चैंपियंस लीग 2023 का खिताबी मुकाबला खेला गया। इसमें इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर ने 1-0 से जीत दर्ज कर ली। ये उनकी टीम का पहला चैंपियंस लीग टाइटल है। इसी के साथ क्लब ने अपना ट्रेबल पूरा कर लिया है। चैंपियंस लीग से पहले यह टीम इसी सीजन इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) और मैनचेस्टर यूनाइटेड को हराकर एफए कप की ट्रॉफी जीती थी। मैनचेस्टर सिटी ट्रेबल पूरा करने वाला इंग्लैंड का दूसरा क्लब है।

विज्ञापन

पहले हाफ में नहीं हुआ कोई भी गोल

इस्तांबुल में खेले गए इस मैच में दोनों ही टीमों के बीच शुरुआत से ही कांटे की टक्कर देखने को मिली। मैनचेस्टर सिटी और इंटर मिलान दोनों का ही सफर अब तक इस टूर्नामेंट में शानदार रहा था। ऐसे में टीमों ने शुरुआत से ही अपने डिफेंस पर ध्यान दिया। पहले हाफ की समाप्ति तक कोई भी टीम एक भी गोल नहीं दाग पाई थी। टीमों ने कई प्रयास किए लेकिन वह विफल रहे।

विज्ञापन

रोड्री ने इंटर मिलान की उम्मीदों पर फेरा पानी

मैच में दोनों टीमों लगभग बराबरी पर नजर आ ही रही थी कि इतनें में मैनचेस्टर सिटी के इस सीजन के सबसे सफल अटैकर रोड्री ने 68वें मिनट में बॉल को सीधे गोलपोस्ट के अंदर डाल दिया। इस गोल के बाद सिटी ने अपनी सारी ताकत डिफेंस पर झोंक दी और इंटर को एक भी मौका नहीं दिया।

विज्ञापन

इंटर मिलान ने की पूरी कोशिश

इंटर मिलान ने दी कांटे की टक्कर पूरे मैच के दौरान बेमिसाल अटैक और डिफेंस देखने को मिला। दोनों टीमों के गोलकीपर ने कई शानदार बचाव किए। तमाम बचाव के बीच मैनचेस्टर के रॉड्रिगो ने इंटर मिलान के डिफेंस को भेदा और गोलकीपर को छकाते हुए शानदार गोल किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ