नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने अपने भविष्य के बारे में एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने संकेत दिया कि एशेज का अगला संस्करण रेड-बॉल प्रारूप में उनका अंतिम आउटिंग हो सकता है। वार्नर ने हालांकि कहा कि वह 2024 में टी20 विश्व कप तक सीमित ओवरों के प्रारूप में खेलना जारी रखेंगे। वॉर्नर ने यह टिप्पणी ऑस्ट्रेलिया के टी20 वर्ल्ड कप से पहले दौर में ही बाहर हो जाने के बाद की।
अभी पढ़ें – हार्दिक पंड्या बनेंगे नई टीम इंडिया के कप्तान? सिलेक्शन कमेटी के पूर्व चेयरमैन ने दिया बड़ा बयान
वॉर्नर ने एक शो में कहा कि टेस्ट क्रिकेट शायद वह पहला फॉर्मेट होगा जिसे मैं छोड़ सकता हूं। शायद टेस्ट क्रिकेट में यह मेरे आखिरी 12 महीने हो सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘क्योंकि इसी तरह से चीजें आगे बढ़ पाएंगी। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में होगा जबकि अगले साल वनडे वर्ल्ड होना है। बता दें कि 36 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2011 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। 96 टेस्ट मैचों में 46.52 की औसत से 7817 रन बनाए हैं इसमें 24 शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं।
डेविड वॉर्नर ने 138 वनडे में 44.60 के औसत से 5799 रन बनाए हैं। वहीं 99 टी20 इंटरनेशनल मैच में 32.88 के औसत से 2894 रन उनके नाम है। ऑस्ट्रेलिया का 2023 का टेस्ट क्रिकेट का शेड्यूल काफी व्यस्त है जिसमें भारत में फरवरी-मार्च में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी और इंग्लैंड में 16 जून से 31 जुलाई के बीच होने वाली एशेज सीरीज भी शामिल है।
अभी पढ़ें – ‘अच्छा होता शाहीन की लाश मैदान से बाहर आती’, फाइनल में हार से बौखलाए वसीम अकरम का जवाब हुआ वायरल
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, “टी20 क्रिकेट मुझे इस खेल से प्यार है। मैं 2024 तक पहुंचना चाहूंगा।” “उन सभी लोगों के लिए जो कह रहे हैं कि मैं इसे पार कर चुका हूं और बहुत से पुराने लोग इसे पार कर चुके हैं। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज अपने घर में खेलती नजर आएगी, जो 30 नवंबर से शुरू होगी। इसके बाद कंगारू दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में तीन-तीन मैचों की टेस्ट और वनडे सीरीज खेलेंगे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines