Khali की पावर, एक हाथ से उठाकर कागज की तरह उड़ा डाला सिलेंडर, देखें वीडियो
Edited By Pushpendra Sharma

the great khali cylinder video
Edited By Pushpendra Sharma

the great khali cylinder video
नई दिल्ली: WWE सुपरस्टार द ग्रेट खली अब भले ही रिंग में कम ही दिखाई देते हों, लेकिन उनका पावर बिलकुल भी कम नहीं हुआ है। खली अब भी उतने ही ताकतवर हैं। खली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे सिलेंडर को एक हाथ से उठाकर कागज की तरह उड़ाते नजर आ रहे हैं।
अभी पढ़ें – AUS vs SL: वाह वार्नर! बाउंड्री लाइन पर दिखाया गजब फील्डिंग का नजारा, बचा लिए 4 रन, देखें वीडियो
खली का ये वीडियो बॉलीबिल्डर अब्दुल पठान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वे खली के साथ CWE के बैनर तले खड़े हैं। वह खली को सिलेंडर उठाने को कहते हैं, तो खली एक हाथ से जोर लगाते हैं और फट से उसे कंधे पर उठा लेते हैं। इसके बाद उसे झट से दूर फेंक देते हैं, मानो खली ने किसी कागज को उड़ा डाला हो। हालांकि ये सिलेंडर खाली था या भरा, पता नहीं चला है, लेकिन खली की पावर का दुनिया को अंदाजा हो गया है। हालांकि इस चैलेंज में अब्दुल पठान हारते नजर आ रहे हैं। वह ठीक से खड़े भी नहीं हो पाते।
https://www.youtube.com/watch?v=09DzQoPBPLs
कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट (cwe) भारत में एक पेशेवर कुश्ती है। इसकी स्थापना पूर्व WWE सुपरस्टार द ग्रेट खली ने 2015 में की थी। cwe जालंधर, पंजाब बेस्ड है, जहां खली मुख्य कोच के रूप में कार्य करते हैं।
खली के इस वीडियो पर मजेदार कमेंट आ रहे हैं। किसी ने कहा है कि भाई रस्सी छोड़कर उठाओ, तो किसी ने कहा है कि खली रिंग के लिए ही बने हैं। किसी का कहना है कि ज्यादा इतराने के चक्कर में हाथ टेढ़ा मेढ़ा ना हो जाए। तो वहीं किसी ने कहा है कि ये तो बहुत आसान है, मैं ही कर लूंगा। कुछ भी हो खली का ये वीडियो उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: