Chennai Open 2023: सुमित नागल चेन्नई ओपन चैलेंजर के सेमीफाइनल में, ब्रिटेन के जे क्लार्क को हराया
Edited By Gyanendra Sharma

Chennai Open 2023
Edited By Gyanendra Sharma

Chennai Open 2023
नई दिल्ली: भारत के टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने शुक्रवार को ग्रेट ब्रिटेन के जे क्लार्क को 6-1, 6-4 से हराकर चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। दुनिया की 506 नंबर की खिलाड़ी ने एक घंटे 22 मिनट में क्वार्टरफाइनल जीतकर अंतिम चार मुकाबले में जगह बनाई।
मैच में सुमित नागल हावी रहे। शानदार सर्विस करते हुए, 25 वर्षीय सुमित नागल ने सटीक हिटिंग के साथ ब्रिटिश खिलाड़ी को संतुलन से दूर रखा। उन्होंने कभी भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं किया। दूसरे गेम में, नागल को क्लार्क से कुछ चुनौती का सामना करना पड़ा लेकिन एक सर्विस ब्रेक के बाद उन्होंने कई मौका नहीं दिया। इस बीच, मैक्स पर्सेल ने नंबर 2 सीड जेम्स डकवर्थ को 6-4, 4-6, 6-4 से हराया। अब सेमीफाइनल में हमवतन डेन स्वीनी के खिलाफ उनका मैच होगा।
युगल वर्ग में सेबास्टियन ओफनर और नीनो सेर्डारूसिक ने सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त एन श्रीराम बालाजी और जीवन नेदुचेझियान को 4-6 7-6 10-4 से हराया। भारत के अर्जुन खाड़े ने क्लार्क के साथ मिलकर चेक गणराज्य के पेट्र नौजा और एंड्रयू पॉलसन की जोड़ी को 7-5 4-6 10-8 से हराया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: