नई दिल्ली: विराट कोहली ये वो नाम है जिसने दिवाली के एक दिन पहले देश को दिवाली मनाने को मजबूर कर दिया। हर जगह सिर्फ और सिर्फ विराट की बात हो रही है। वर्ल्ड कप के पहले मैच में विराट कोहली ने ऐसी बल्लेबाजी की है कि इसे लंबे वक्त तक याद रखा जाएगा। मेलबर्न में विराट ने आंधी मचा दी। ऐसा क्रिकेट खेला है कि अभी तक सारे फैंस दंग हैं। मैच के बाद पूरे टीम इंडिया में इमोशन का ज्वार फूटा। खुद विराट कोहली भारत की जीत के बाद इमोशनल हो गए।
https://twitter.com/LucknowIPL/status/1584160442800570369
अभी पढ़ें – AUS vs ENG: वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस दिग्गज की हुई वापसी, बड़ा प्लेयर गायब
विराट जीत दिला भावुक हुए कोहली
जैसे ही आर अश्विन ने वीनिंग रन मारा, पूरी टीम मैदान पर पहुंच गई। कप्तान रोहित भी दौड़कर विराट के पास पहुंच गए। रोहित शर्मा ने खुशी के मारे विराट कोहली को गोद में उठा लिया और फिर गले मिलकर इस धमाकेदार जीत की बधाई दी। इसके बाद विराट भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू थे। कमेंटेटर हर्षा भोगले मानते है कि विराट का इमोशनल होना आम बात नहीं है। हर्षा ने ट्वीट कर लिखा कि मैं कई साल से विराट कोहली को देख रहा हूं। मैंने कभी उन्हें आंसू में नहीं देखा है, लेकिन आज मैं देख रहा हूं। ये कभी ना भूलने वाला पल है। मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा भी भावुक थे। राष्ट्रगान के बाद रोहित के आंखों में आंसू देखे गए।
विराट कोहली ने मेलबर्न में आग लगा दिया। भारत-पाकिस्तान मैच और ऐसा रोमांच की सांसें रुक गई। एक बॉल-बॉल पर मैच पलट रहा था। लेकिन भारत के एक बंदा क्रीज पर जब तक था तब तक भारत के फैंस सांसें ले रहे थे। MCG स्टेडियम में 1 लाख और पूरी दुनिया में टीवी और डिजिटल प्लेफॉर्म्स पर करीब 25 करोड़ दर्शकों ने यह नायाब मुकाबला देखा।
अभी पढ़ें – Aus vs SL: श्रीलंका टीम में हुई धाकड़ बल्लेबाज की वापसी, देखें प्लेइंग 11
विराट कोहली की बेस्ट पारी
विराट कोहली ने 82 रनों की पारी खेली। जब रोहित-राहुल फेल हुए तब विराट कोहली ने जिम्मेदारी ली और आखिर तक टिके रहे। रोहित शर्मा ने कहा कि विराट कोहली की यह अबतक की सबसे बेहतरीन टी-20 पारी थी। विराट कोहली ने 53 बॉल में 82 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
86 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
219 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
322 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
344 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
381 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
393 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
412 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
412 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
419 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines