नई दिल्ली। आईसीसी ने अपनी ताजा वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। जिम्बाब्वे के खिलाफ 3-0 से मिली जीत के बाद भारतीय टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप करने पर टीम इंडिया को एक अंक का फायदा हुआ है और टीम 111 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है।
अभी पढ़ें – AUS vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी जिम्बाव्वे, स्टार गेंदबाज की वापसी
भारत के अलावा पाकिस्तान को भी नीदरलैंड के खिलाफ 3-0 से मिली जीत का फायदा हुआ और टीम 107 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर मौजूद है।
आईसीसी रैंकिंग में भारत से आगे कौन है?
आईसीसी की ताजा वनडे रैकिंग में पहले पायदान पर न्यूजीलैंड, जबकि दूसरे पर इंग्लैंड बनी हुई है। कीवी टीम के 124 रेटिंग प्वॉइंट हैं, जबकि 2019 में वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लिश टीम 119 अंक के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। टॉप 5 टीमों में पाकिस्तान चौथे जबकि ऑस्ट्रेलिया (101 प्वॉइंट्स) के साथ पांचवें नंबर पर है।
टॉप 10 में साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, श्रीलंका और वेस्टइंडीज शामिल
साउथ अफ्रीका (101 रेटिंग) छठवें, बांग्लादेश (92 रेटिंग) सातवें, श्रीलंका (90 रेटिंग) आठवें और वेस्टइंडीज (71 रेटिंग) 9वें स्थान पर है।
अभी पढ़ें – Asia Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा की कप्तानी के ये आंकड़े कर देंगे हैरान
अब साउथ अफ्रीका से वनडे सीरीज खेलेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया अपनी अगली वनडे सीरीज अक्टूबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। अफ्रीकी टीम 3 टी20 और इतने ही मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए सितंबर-अक्टूबर में भारत दौरे पर आएगी। सीरीज का पहला वनडे 6 अक्टूबर, दूसरा मुकाबला 9 और आखिरी मैच 11 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाना है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
84 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
217 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
320 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
342 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
378 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
391 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
410 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
410 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
417 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
427 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines