नई दिल्ली: टीम इंडिया को नया स्पॉन्सर मिल गया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के नए किट स्पॉन्सर का ऐलान बीसीसीआई की तरफ कर दिया गया है। अब टीम इंडिया नए किट में नजर आएगी। किट का स्पॉन्सरशिप एडिडास को मिला है। बीसीसीआई के सचिन जय शाह ने इसका ऐलान किया है।

विज्ञापन

जय शाह ने दी जनकारी

जय शाह ने ट्वीट किया कि किट प्रायोजक के रूप में एडिडास के साथ बीसीसीआई की साझेदारी की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। हम क्रिकेट के खेल को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और दुनिया के प्रमुख स्पोर्ट्स-वियर ब्रांडों में से एक के साथ साझेदारी करने के साथ ही हम काफी उत्साहित हैं। एडिडास आपका स्वागत है।

विज्ञापन

फिलहाल किलर जीन्स करती है स्पॉन्सर 

भारतीय टीम का किट स्पॉन्सर फिलहाल किलर जीन्स करती है, जिनका अनुबंध 31 मई को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद एडिडास का लोगो भारतीय टीम की जर्सी WTC फाइनल मुकाबले से दिखाई देगा। भारतीय टीम को इंग्लैंड को द ओवल मैदान पर 7 जून से WTC फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। टीम इंडिया को इसी साल वनडे का वर्ल्ड कप खेलना है। इसमें भी टीम नए अवतार में नजर आएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ