---विज्ञापन---

इस राज्य की सरकार ने किया बड़ा ऐलान, भारतीय हॉकी टीम को दिए इतने करोड़ रुपये

Asian Champions Trophy Hockey 2023: भारत की हॉकी टीम ने चौथी बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। फाइनल में मलेशिया को 4-3 से शिकस्त देने के बाद भारत ने सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड बनाया। इस जीत के बाद भारतीय टीम पर पैसों की बारिश हुई है। तमिलनाडु सरकार ने हॉकी टीम […]

---विज्ञापन---

Asian Champions Trophy Hockey 2023: भारत की हॉकी टीम ने चौथी बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। फाइनल में मलेशिया को 4-3 से शिकस्त देने के बाद भारत ने सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड बनाया। इस जीत के बाद भारतीय टीम पर पैसों की बारिश हुई है। तमिलनाडु सरकार ने हॉकी टीम के लिए 1.1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की।

एमके स्टालिन ने किया ट्वीट 

एमके स्टालिन ने लिखा- टीम इंडिया को जोरदार वापसी के साथ चौथा एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीतने पर बधाई! एक उल्लेखनीय उपलब्धि, जो उनके समर्पण और कौशल को दर्शाती है। चेन्नई अपनी खेल भावना के लिए जाना जाता है, वह एक शानदार मेजबान रहा है।

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे लिखा- ट्रॉफी डिस्ट्रीब्यूशन की शोभा बढ़ाने के लिए अनुराग ठाकुर का आभारी हूं। ”मुझे भारतीय टीम को उनकी शानदार जीत पर 1,10,00,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।”

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

भारतीय हॉकी टीम ने जीता खिताब 

भारत की जीत में चार खिलाड़ियों के गोल शामिल रहे। टीम इंडिया के लिए हरमनप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह, आकाशदीप सिंह और जुगराज सिंह ने गोल किए। इससे पहले सेमीफाइनल में भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 5-0 और मलेशिया ने दक्षिण कोरिया को 6-2 से हराया था। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में जबर्दस्त प्रदर्शन किया। टीम इंडिया इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही।

First published on: Aug 13, 2023 04:31 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola