हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

T20 World Cup 2024 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी, कब-कब होगा टीम इंडिया का मुकाबला

T20 World Cup 2024 Full Schedule: यूएसए और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 1 जून से होगी। इसका पूरा शेड्यूल जारी हो गया है।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024 Full Schedule Team India Matches Details IND vs PAK (Image- News24)

T20 World Cup 2024 Full Schedule: टी20 वर्ल्ड कप का 9वां संस्करण जून 2024 में यूएसए और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होना है। इस टूर्नामेंट का अब पूरा शेड्यूल जारी हो गया है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1 जून से होगी। पहला मुकाबला यूएसए और कनाडा के बीच खेला जाएगा। जबकि टीम इंडिया 5 जून से अपना अभियान शुरू करेगी। इस टूर्नामेंट की ग्रुप डिटेल पहले ही सामने आ गई थीं। जिसमें 20 टीमों को पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में हैं।

कब होगा भारत और पाकिस्तान का मैच?

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा आईसीसी इवेंट का सबसे चर्चित मैच होता है। दोनों टीमों के बीच अब महामुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क सिटी में खेला जाएगा। यह इस साल की सबसे बड़ी भिड़ंत क्रिकेट फील्ड पर हो सकती है। इसके अलावा आपको बता दें कि टीम इंडिया को कुल चार ग्रुप मैच खेलने हैं जिसमें उसका सामना पाकिस्तान, आयरलैंड, यूएसए और कनाडा से होगा।

ICC T20 World Cup 2024 Full Schedule (Image Credit- ICC/News24)

कब-कब होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? (ग्रुप मैच)

  1. 5 जून- भारत बनाम आयरलैंड, न्यूयॉर्क
  2. 9 जून- भारत बनाम पाकिस्तान, न्यूयॉर्क
  3. 12 जून- भारत बनाम यूएसए, न्यूयॉर्क
  4. 15 जून- भारत बनाम कनाडा, फ्लोरिडा

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सभी ग्रुप

  • Group A- भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, यूएसए।
  • Group B- इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान।
  • Group C- न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, यूगांडा, पीएनजी।
  • Group D- साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, श्रीलंका, नेपाल।

क्या होगा टूर्नामेंट का फॉर्मेट?

इस टूर्नामेंट के फॉर्मेट की बात करें तो ग्रुप स्टेज में सभी टीमें 4-4 मुकाबले खेलेंगी। इसके बाद हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें क्वॉर्टरफाइनल में पहुंचेंगी। सुपर 8 के इस नॉकआउट स्टेज के बाद चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। फिर सेमीफाइनल की दो विजेता टीमों का फाइनल में आमना-सामना होगा। इस टूर्नामेंट में कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे। 1 से 18 जून तक ग्रुप स्टेज में 40 मैच होंगे। वहीं 19 से 24 जून तक सुपर 8 के मैच होंगे। 26 और 27 जून को सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। वहीं 29 जून को फाइनल मैच होगा।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: कब शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? जानें भारत के मैचों की क्या होगी टाइमिंग

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: भारत-पाकिस्तान एक ग्रुप में, नेपाल की बढ़ी चिंता; देखें किस ग्रुप में कौन सी टीम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें