नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में ICC पुरुष T20 विश्व कप 2022 के लिए जिम्बाव्वे ने टीम का ऐलान कर दिया है। जिम्बाब्वे का नेतृत्व करने के लिए कप्तान क्रेग एर्विन ने वापसी की है। जबकि तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी भी 15 सदस्यीय टीम में शामिल किए गए हैं। कप्तान क्रेग एर्विन हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद टीम का नेतृत्व करने के लिए लौट रहे हैं। स्क्वाड में तेंदई चतरा, वेलिंगटन मसाकाद्जा और मिल्टन शुंबा भी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। ब्लेसिंग मुजरबानी भी तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये खिलाड़ी रिजर्व में शामिल
चतरा कॉलरबोन फ्रैक्चर से ठीक होने के बाद टीम में लौटे हैं, जबकि मुजरबानी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे, लेकिन कोई मैच नहीं खेल पाए थे। मसाकाद्जा और शुंबा क्रमशः कंधे और क्वाड्रिसेप की चोटों से वापस आए हैं। तदीवानाशे मारुमनी, इनोसेंट कैया, केविन कसुजा, विक्टर न्याउची और तनाका चिवंगा को रिजर्व के रूप में नामित किया गया है।

विज्ञापन

आयरलैंड के खिलाफ होगी शुरुआत
जिम्बाब्वे पहले दौर में ग्रुप बी का हिस्सा है। जिम्बाव्वे की टीम 17 अक्टूबर को होबार्ट में आयरलैंड के खिलाफ मैच के साथ आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप 2022 की शुरुआत करेगी। क्वालिफायर राउंड में श्रीलंका, नामीबिया, यूएई, नीदरलैंड, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, जिम्बाब्वे और आयरलैंड जैसी टीमें हैं। वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड उनके ग्रुप की अन्य टीमें हैं। जिम्बाब्वे को मुख्य टूर्नामेंट से पहले 10 और 13 अक्टूबर को अभ्यास मैचों में श्रीलंका और नामीबिया का सामना करना है।

विज्ञापन

टी20 विश्व कप टीम: क्रेग एर्विन (कप्तान), रयान बर्ल, रेजिस चकाबवा, तेंदई चतरा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, क्लाइव मडांडे, वेस्ली मधेवेरे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, सिकंदर रजा, मिल्टन शुंबा, सीन विलियम्स

रिजर्व: तनाका चिवंगा, इनोसेंट कैया, केविन कसुजा, तदीवानाशे मारुमनी, विक्टर न्याउची

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ