हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup 2022: भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया जाएगा 150kmph की रफ्तार से गेंद फेंकने वाला खिलाड़ी, मचाएगा गदर

विज्ञापन
उमरान मलिक को कर रहे हैं इग्नोर.

नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पीठ की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के साथ हो रही सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। उनका इसी महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी शामिल होनी संभावना कम जताई जा रही है।

ऐसे में भारतीय टीम उनकी जगह लेने के लिए परफेक्ट रिप्लेस्मेंट में जुट गई है। इसी बीच स्पोर्टस्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार उमरान मलिक (Umran Malik) और मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) 6 अक्टूबर को टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया जाएंगे।

अभी पढ़ें – PAK vs ENG: फिल साल्ट ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, इंग्लैंड के दिग्गजों को छोड़ा पीछे

विज्ञापन

इस भुमिका को निभाएंगे मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक

रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया अपनी 15 सदस्यीय टीम के अलावा दो तेज़ रफ्तार नेट गेंदबाज़ भी प्रेक्टिस के लिए ले जाएगी। जिसमें मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक (Umran Malik) का नाम शामिल है। इन दोनों को बड़े टूर्नामेंट की अच्छी तैयारी के लिए टीम में शामिल कर दिया जाएगा। हालांकि टीम में इनका चयन होगा के नहीं ये जसप्रीत बुमराह की सेहत पर निर्भर करेगा।

जसप्रीत बुमराह T20 वर्ल्ड कप से नहीं हुए हैं बाहर – सौरव गांगुली

बता दें कि जसप्रीत बुमराह फिलहाल मेडिकल टीम के निरीक्षण में हैं और वे अभी तक टीम से बाहर नहीं हुए हैं। इसकी पुष्टि शुक्रवार शाम को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी की थी। उन्होंने कहा था कि विश्व कप में अभी काफी समय बाकी है। उचित समय से पहले ऐसा नहीं कहना चाहिए।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – PAK vs ENG: कूट डाला! इंग्लैंड के बल्लेबाज ने पाकिस्तान में मचा दिया कोहराम, IPL कॉन्ट्रेक्ट पक्का?

India T20 World Cup Squad: ये हैं वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

विज्ञापन

स्टैंडबाय खिलाड़ी: मो. शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola