T20 World Cup 2022: वर्ल्ड कप में गदर मचाने के लिए तैयार हुआ भारत का 'ट्रंप कार्ड', बताया अपना गेम प्लान
Edited By Siddharth Sharma

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2022
Edited By Siddharth Sharma

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2022
T20 World Cup 2022: 16 अक्टूबर 2022 से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप( T20 World Cup 2022) के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है और जमकर प्रेक्टिस भी शुरू कर दी है। भारत का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान से है। र्ल्ड कप के लिए जो भारतीय टीम चुनी गई है, उसमें कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहली बार ऑस्ट्रेलिया में इस तरह का बड़ा टूर्नामेंट खेलेंगे। उनमें से एक भारत के ट्रंप कार्ड सूर्यकुमार यादव भी हैं। जो विश्वकप के लिए पूरी तरह से नज़र आ रहे हैं।
अभी पढ़ें – AUS vs ENG: विकेटकीपर के ऊपर से गायब हो गई बॉल, Butler का ‘किलर’ छक्का देख मुंह से निकलेगा वाह
दरअसल वार्म-अप मैच से पहले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ने प्रेक्टिस शुरू कर दी है। सूर्यकुमार यादव की ऐसी ही नेट प्रेक्टिस का एक वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है। इस वीडियो में यादव दमदार शॉट लगाते नज़र आ रहे हैं। वहीं यादव इस वीडियो में ऑस्ट्रेलिया में वे कैसा महसूस कर रहे हैं और क्या उनका गेम प्लान रहने वाला है ये बता रहे हैं।
अभी पढ़ें – IND vs SA 2nd ODI: आते ही छा गए शाहबाज अहमद, फिरकी के जाल में फंसाकर इस दिग्गज को किया आउट
#TeamIndia batter @surya_14kumar had his first nets session in Australia. 🗣️Hear in to what he has to say on the conditions down under and preparations going into the @T20WorldCup pic.twitter.com/HaI6hjVNsu
— BCCI (@BCCI) October 9, 2022
सूर्यकुमार यादव ने इस वीडियो में कहा ‘मैं यहां आकर पहला प्रैक्टिस सेशन लेने के लिए उत्सुक था। मैदान पर जाना, वहा दौड़ना.. मैं यह महसूस करना चाहता था। पहला नेट सेशन शानदार था। मैं ये देखना चाहता था कि विकेट पर कैसी पेस है… बाउंस कैसा है। इस वजह से मैंने शुरुआत थोड़ी धीमी की।’ वहीं वे आगे कहते हैं कि’ हां, पेट में तितलियां उड़ रही थी.. मैं थोड़ा उत्सुक था। मगर एक ही समय पर आपको यह भी देखना पड़ेगा कि आप अपने आप को इन परिस्थितियों में कैसे ढालते हो। उत्सुक हूं, लेकिन अपना प्रोसेस और रोटिन भी फॉलो करना जरूर है।’
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: