T20 World Cup 2022: पाकिस्तान टीम के लिए गुड न्यूज है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड से ठीक पहले टीम के प्रमुख गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी 15 अक्टूबर तक टीम से जुड़ सकते हैं। शाहीन के अलावा फखर जमां भी टीम ज्वाइन कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फखर जमां और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) अपनी इंजरी से ठीक हो चुके हैं।
अभी पढ़ें – IND vs SA: 1 ओवर में तीन बल्लेबाजों का काम तमाम, अर्शदीप सिंह ने उड़ा दिया गर्दा, देखें VIDEO
एशिया कप नहीं खेल पाए शाहीन अफरीदी
ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 22 अक्टूबर को महामुकाबला होना है, जिसमें शाहीन शाह अफरीदी खेलते नजर भी आ सकते हैं। अफरीदी घुटने की चोट की वजह से लंबे समय के लिए मैदान से बाहर थे। वह एशिया कप नहीं खेल पाए। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले सके।
श्रीलंका के खिलाफ चोटिल हुए थे शाहीन अफरीदी
आपको बात दें कि शाहीन शाह अफरीदी को जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में फील्डिंग के दौरान दाहिने घुटने में चोट लग गई थी। तभी से वह मैदान से बाहर हैं। लेकिन अब उनके टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम में लौटने की उम्मीद है। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई बयान नहीं आया है।
रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली को किया था आउट
29 साल के अफरीदी ने साल 2021 टी20 वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी की थी। उनके दमदार प्रदर्शन के चलते पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार भारत को मात दी थी। पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। तब तेज गेंदबाज ने रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली के विकेट लिए थे। इसके बाद से ही वह एक प्रमुख तेज गेंदबाज के रूप में उभरे हैं और अब बल्लेबाज भी उन्हें सतर्क होकर खेलते हैं।
अभी पढ़ें – IND vs SA: वनडे टीम में संजू सैमसन की जगह पक्की, सौरव गांगुली ने दिया ये बयान
पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर
रिजर्व: फखर जमां , मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
83 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
378 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
409 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
409 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines