T20 World Cup 2022: 'ये 4 टीमें सेमीफाइनल में जरूर पहुंचेंगी'... रवि शास्त्री ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, जानें

T20 World Cup 2022 Ravi Shastri

T20 World Cup 2022 Ravi Shastri

T20 World Cup 2022: ऑट्रेलिया में होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप की तैयारियां जोरों पर हैं। 2 दिन बाद यानी 16 अक्टूबर से इस बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। इससे पहले भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों की भविष्यवाणी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये 4 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी- रवि शास्त्री

रवि शास्त्री ने बताया कि टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। उन्होंने न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका को इस लिस्ट से बाहर रखा है।

ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है भारतीय टीम

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। वह आज दूसरा वॉर्म-अप मैच खेल रही है। उधर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज जारी है। इसके अलावा पाकिस्तान भी ट्राई सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। गुरुवार को पाकिसतान ने बांग्लादेश को हराया है।

विज्ञापन

कौन होगा बुमराह का रिप्लेसमेंट?

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलेगी। फिलाहल टीम इंडिया के 15 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं। जल्द ही मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे। इन तीनों गेंदबाजों में से किसी एक को जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर मुख्य स्क्वाड में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ