T20 World Cup 2022: इंडिया पाकिस्तान मैच से पहले हार्दिक ने टी-शर्ट उतार लगाई दौड़, ऑस्ट्रेलिया में आग लगाने को तैयार

hardik (3)

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। टीम इंडिया की फाइनल तैयारी चल रही है। भारत  साउथ अफ्रीका के साथ टी20 सीरीज खेल रहा है। पहला मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। बाकी के दो मैच जीतकर भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होना चाहेगी। इस सीरीज से हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार को रेस्ट दिया गया है। दोनों एनसीए में ट्रेनिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या का फ्रेश रहना जरुरी

टीम मैनेंजमेंट का माननाा है कि टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या फ्रेश होकर उतरे। वे एक इम्पोर्टेन्ट खिलाड़ी हैं और उनका फॉर्म में रहना जरुरी है। हार्दिक मिले रेस्ट का फायदा उठा रहे हैं। वे बेंगलुरु के एनसीए में जमकर ट्रेनिंग कर रहे हैं। उन्होंने अपनी एक वीडियो पोस्ट की है।

हार्दिक ने टी-शर्ट उतार लगाई दौड़

वीडियो में हार्दिक रनिंग करते दिख रहे हैं। पहले वो टी-शर्ट पहन कर दौड़ लगा रहे थे। फिर उन्होंने टी-शर्ट उतारी और खाली बदन दौड़ लगाई। उनकी वीडियो को देखकर लग रहा हैं कि वो पाकिस्तान के पसीने निकालने को तैयार है। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलेगा। ये मैच मेलबर्न में खेला जाएगा। एशिया कप के बाद एक बार फिर से भारत-पाक के बीच भिड़ंत होगी।

विज्ञापन

बुमराह की चोट ने बढ़ाई मुश्किल

रवींद्र जडेजा, दीपक हुड्डा और जसप्रीत बुमराह जैसे प्लेयर्स चोटिल हैं। ये टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है। दीपक हुड्डा के फीट होने की संभावना है, लेकिन बुमराह पर संशय बरकरार है। जसप्रीत बुमराह का न होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका साबित होगा। इस बीच उमरान मलिक ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। तूफानी गेंदबाज ने ईरानी ट्रॉफी में झंडे गाड़ दिए हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सौराष्ट्र की टीम का कोई भी बल्लेबाज चल नहीं पाया। रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से मुकेश कुमार और उमरान मलिक की तेज़ रफ्तार गेंदों ने कहर बरपाया। मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। जबकि उमरान मलिक ने 3 बैटर्स को आउट किया।

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह फिलहाल मेडिकल टीम के निरीक्षण में हैं और वे अभी तक टीम से बाहर नहीं हुए हैं। इसकी पुष्टि शुक्रवार शाम को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ