T20 World Cup 2022 में विरोधी टीम के छक्के छुड़ाएगा ये 'सबसे बड़ा मैच विनर', गेंद और बल्ले दोनों से बरपाता है कहर
Edited By Siddharth Sharma

T20 World Cup 2022, Hardik Pandya
Edited By Siddharth Sharma

T20 World Cup 2022, Hardik Pandya
T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाली टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World cup 2022) की शुरूआत 16 अक्टूबर से होने वाली है। इस विश्वकप से पहले सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है वहीं वर्ल्ड कप से पहले ही कई खिलाड़ियो से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही हैं। ये खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं और वर्ल्ड कप में गेमचेंजर साबित हो सकते हैं। इसी में भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का भी नाम शामिल है।
बेहतरीन फॉर्म में पंड्या
खराब फिटनेस के कारण पिछले साल नेशनल टीम से बाहर हुए हार्दिक पंड्या ने इस साल फिर जलवा बिखेरा है। उन्होंने शानदार वापसी करते हुए IPL में अपनी टीम गुजरात को विजेता भी बनाया। उसके बाद टीम इंडिया में वापसी करते हुए हार्दिक पंड्या ने 2022 के 19 टी-20 मैच में 436 रन बनाए। बैटिंग के अलावा पंड्या गेंदबाज़ी भी अच्छी कर रहे हैं और उनकी कई गेंदे 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भी ज्यादा की हो रही है। पंड्या भारतीय टीम को एक छठें गेंदबाज का विकल्प भी देते हैं और वे 4 ओवर भी डाल सकते हैं।
पंड्या की ताकत: हार्दिक बल्ले और गेंद दोनों से ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह जरूरत पड़ने पर विकेट भी ले सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया में उनका स्ट्राइक रेट 156 का है।
पंड्या की कमजोरी: 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में हार्दिक चोट के कारण गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। उनकी फिटनेस टीम मैनेजमेंट के लिए सबसे बड़ी चिंता है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया में वो 11 की इकोनॉमी से रन देते हैं।
बता दें कि हार्दिक पंड्या ने अब तक 73 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने ताबड़तोड़ बेटिंग करते हुए 148 की स्ट्राइक रेट से 989 रन बनाए हैं। वहीं पंड्या ने अपने करियर में 54 विकेट भी झटके हैं। उन्होंने हाल ही में आईपीएल में गुजरात टाइटंस टीम की कप्तानी की थी और उसे जिताया था। टीम इंडिया को उनसे वर्ल्ड कप में बेहतरीन कारनामा करने की उम्मीद होगी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: