T20 WC: टी-20 वर्ल्ड कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंज को पीट दिया है। सिडनी में खेले गए मैच से पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। तस्वीर में शाहीन अफरीदी के हाथ में तिरंगा दिख रहा है। दरअसल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर प्रैक्टिस करने आई पाकिस्तानी टीम से मिलने के लिए फैंस भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। इस दौरान शाहीन अफरीदी से इंडियन फैंस भी मिले।
अभी पढ़ें – Women’s World Boxing Championships 2023 की मेजबानी करेगा भारत, इतनी होगी प्राइज मनी
तस्वीरों में शाहीन एक फैन को भारतीय झंडे पर ऑटोग्राफ देते दिख रहे हैं। जैसे ही इसकी तस्वीर वायरल हुई, वैसे ही फैन्स को शाहिद अफरीदी की याद आ गई। आपको बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी, शाहीन के ससुर हैं। कई सालों पहले अफरीदी का भी एक भारतीय फैंस के साथ तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वो फैंस के साथ भारतीय तिरंगा पकड़े खड़े थे।
लोग शाहीन अफरीदी की तारीफ कर रहे हैं। उनकी उदारता के उदाहरण दे रहे हैं और साथ ही साथ शाहिद अफरीदी को भी याद कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – Asian Boxing Championship: लवलीना बोरगोहेन और अल्फिया पठान की फाइनल में एंट्री
सेमीफाइनल मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड की शुरुआत शाहीन अफरीदी ने बिगाड़ दी। पहला ही ओवर विकेट ले लिया। उन्होंने न्यूजीलैंड के आक्रामक ओपनर फिन एलन को पहले ही ओवर में चलता किया। इसके बाद जब कप्तान केन विलियमसन क्रीज पर टिके और बड़े शॉट्स खेलने लगे, उसी समय 17वें ओवर में शाहीन ने विलियमसन का विकेट लिया। दोनों ही विकेट अहम मौकों पर रहे। शाहीन ने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन दिए। उनकी इकोनॉमी रेट 6 रही।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines