नई दिल्ली: वर्ल्ड कप हो और भारत-पाकिस्तान का मैच न हो ऐसा भला कैसे हो सकता है। टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और टीम पाक अपना पहले ही मैच में भिड़ेगी। यह मैच 23 अक्टूबर को खेला जाएगा। मैच को लेकर अभी से माहौल बनना शुरू हो गया है। इस महामुकाबले में द रॉक भी कुद गए हैं।
टूर्नामेंट के आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने ड्वेन जॉनसन की का एक नया वीडियो जारी किया। ड्वेन जो हॉलीवुड और प्रो-रेसलिंग में अग्रणी शख्सियतों में से एक है। वीडियो में दोनों देशों के बीच प्रतिद्वंद्विता के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है। रॉक ने कहा कि “जब सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी टकराते हैं, तो दुनिया स्थिर रहेगी। यह सिर्फ एक क्रिकेट मैच से ज्यादा है।
यह भिड़ंत रविवार को मेलबर्न में होगी। पाकिस्तान ने यूएई में आयोजित पिछले संस्करण में भारत को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था और मेन इन ब्लू इस बार चीजों को बदलने की उम्मीद करेगा। पिछले संस्करणों में मुठभेड़ के बाद, दोनों टीमें एशिया कप 2022 में दो बार मिलीं, जिसमें भारत और पाकिस्तान ने एक-एक मैच जीता।
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने साफ कर दिया है कि प्लेइंग इलेवन पहले ही तय हो चुकी है। भारत ने वॉर्म अप मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 6 रनों से हराया। भारत अपना दूसरा वॉर्म अप मैच 19 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के साथ खेलेगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
81 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
214 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
317 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
339 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
376 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
388 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
407 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
407 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
414 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
425 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines