नई दिल्ली: जहां एक ओर फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच चरम पर है तो वहीं दूसरी ओर फुटबॉल फैंस के लिए दुखद खबर सामने आई है। रिपोर्टों के अनुसार, 26 वर्षीय ईरानी पेशेवर फुटबॉलर आमिर नस्र-अजादानी को महिलाओं के अधिकारों के लिए अभियान चलाने के बाद फांसी की सजा सुनाई गई है। खिलाड़ी को ‘मोहरबेह’ करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। इस फारसी शब्द का इस्तेमाल मोटे तौर पर ‘भगवान के खिलाफ युद्ध छेड़ने’ के लिए किया जाता है। ईरान में हाल के महीनों में सर्वोच्च नेता अली खमेनेई के शासन के खिलाफ लोगों ने विद्रोह कर दिया है।
कौन हैं आमिर नस्र-आजादानी?
नस्र-अजादानी मध्य ईरान के एक शहर इस्फ़हान के रहने वाले एक पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी हैं। एक डिफेंडर के रूप में खेलते हुए उन्होंने सेपहान में अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह 2015 में राह अहान क्लब चले गए। एक साल के बाद नस्र-अज़ादानी Tractor S.C में चले गए जहां उन्होंने चोट लगने से पहले कुछ सीजन बिताए। ठीक होने के बाद उन्होंने गोल-ए रेहान, सिपाहान नोविन और ईरानजावन एफसी का प्रतिनिधित्व किया।
ये हैं आरोप
फुटबॉलर के खिलाफ कई आरोप लगाए गए हैं। नस्र-अज़ादानी ईरान में चल रही अशांति के बीच महिलाओं के अधिकारों और स्वतंत्रता के लिए सक्रिय रूप से अभियान चला रहे हैं। महसा अमिनी की मौत के बाद से ईरान को देशव्यापी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। अमिनी को हिजाब पहनने के नियमों का पालन नहीं करने के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया था।
खिलाड़ियों ने नहीं गाया राष्ट्रगान
फीफा विश्व कप 2022 के दौरान ईरानी राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों ने भी राष्ट्रगान नहीं गाकर शासन के खिलाफ विरोध जताया था। रिपोर्टों से पता चलता है कि शासन ने कर्नल एस्माईल चेराघी की कथित हत्या के लिए नस्र-अज़ादानी और ईरान की स्वैच्छिक अर्धसैनिक सेवा के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने कर्नल चेराघी की हत्या के लिए इस्फ़हान से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। फुटबॉलर नस्र-अज़ादानी के तीनों में शामिल होने की सूचना है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
241 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
344 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
366 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
402 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
415 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
434 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
441 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines