टीम इंडिया के स्टार ओपनर शिखर धवन के लिए अच्छी खबर है। वह जल्द ही अपने 9 साल के बेटे जोरावर से मुलाकात कर पाएंगे। पटियाला हाउस कोर्ट ने धवन की पत्नी आयशा से कहा है कि वो अपने बच्चे को धवन और उनके परिवार के साथ मुलाकात कराने के लिए भारत लेकर आएं।
कोर्ट के आदेश के अुसार, 28 जून को 10 बजे बच्चे की कस्टडी दिल्ली में धवन परिवार को सौंप दी जाए। अगर आयशा के लिए किसी वजह से ये संभव नहीं हो पाता है तो वो इस आदेश के 72 घंटे में अपनी असमर्थता जाहिर कर सकती हैं।
आदेश के अनुसार, शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया से बच्चे को लेकर आएंगे और आयशा को बच्चे की भारत यात्रा के लिए वीजा या जरूरी क्लीयरेंस हासिल करने की जिम्मेदारी होगी। पूरा इंतजाम ऐसे होगा कि बच्चा 27 जून को भारत आ जाए और 4 जुलाई को वापस ऑस्ट्रेलिया भेज दिया जाए। इस यात्रा का पूरा खर्चा शिखर धवन वहन करेंगे।
2020 से नहीं हुई मुलाकात
दरअसल, क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा के बीच 2021 से तलाक का केस चल रहा है। पिछले 2 साल से ही दोनों अलग रहे हैं। शिखर धवन ने अपने बेटे जोरावर से भी अगस्त 2020 के बाद से मुलाकात नहीं की है। हालांकि अब पिता-बेटे की मुलाकात जल्द हो सकती है।
कोर्ट ने जताई नाराजगी
पटियाला हाउस कोर्ट ने बच्चे की धवन के परिवार से मुलाकात पर आयशा के ऐतराज पर नाराजगी भी जताई। कोर्ट ने कहा कि अगस्त 2020 के बाद से शिखर धवन का परिवार बच्चे से नहीं मिला है। बच्चे पर अकेले मां का हक नहीं होता। अगर शिखर धवन अभी तक अच्छे पिता साबित हुए हैं तो फिर वो बच्चे की परिवार से मुलाकात पर एतराज क्यों कर रही हैं।’
बच्चे को सिर्फ देखना चाहते हैं धवन
जानकारी के अनुसार, धवन बेटे की परमानेंट कस्टडी नहीं मांग रहे। वो सिर्फ अपने बच्चे को देखना और मिलकर मुलाकात करना चाहते हैं। ऐसे में कोर्ट ने आयशा धवन को निर्देश दिया है कि वो धवन परिवार के साथ मुलाकात कराने के लिए बच्चे को खुद साथ लेकर भारत आए या फिर किसी विश्वस्त आदमी के जरिए भारत भेजे।
ऐसे मिले थे धवन-आयशा
बताया जाता है कि शिखर धवन और आयशा की दोस्ती फेसबुक से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर शादी कर ली। धवन अपनी पत्नी से उम्र में 10 साल छोटे हैं। शिखर की ये पहली शादी थी, लेकिन आयशा की दूसरी। उन्होंने पहली शादी ऑस्ट्रेलिया के बिजनेसमैन से की थी। पहले पति से उन्हें दो बेटियां हुई थीं, जिनका नाम रेया और आलिया है। जबकि धवन और आयशा के बेटे का नाम जोरावर है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines