हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

बेटे का शतक देख छलकी ममता, TV पर सूर्यकुमार का चेहरा निहारते दिखीं मां, देखें वीडियो

विज्ञापन

नई दिल्ली: टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर है। टी20 सीरीज के दूसरे मैच में सूर्यकुमार यादव ने धमाल मचा दिया। पूरी कीवी टीम पर सूर्यकुमार अकेले भारी पड़े। उनकी शतकीय पारी के बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रनों से हाराया। सूर्या ने 51 गेंदों में 217.64 के स्ट्राइक रेट से 111 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 7 छक्के लगाए। सर्या की इस पारी का हर कोई तारीफ कर रहा है। लेकिन उनके लाइफ के सबसे इंपॉर्टेंट दो लोग मां-बाप ने भी उनकी इस यादगार पारी को देखा।

अभी पढ़ें – Suryakumar Horoscope: करियर के स्वर्णिम दौर में सूर्या, जानें कब तक आग उगलता रहेगा sky का बल्ला… ये रहा राज

मां ने बेटे पर लूटाया प्यार

सूर्यकुमार के मां और पिता जी ने टीवी पर अपने बेटे की बैटिंग देखी। बे ओवल माउंट माउंगानुई में उन्होंने जैसे ही शतक लगाया, मां ने टीवी पर उनको निहारा। सूर्या का चेहरा टीवी पर आया तो उनकी मां ने अपने हाथों से उसे सहलाने लगीं। वीडियो को सूर्या की बहन ने शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी मां उनकी पारी को इंज्वॉय करती दिखी। वीडियो में ताली की आवाज आ रही है।

अभी पढ़ें – England vs Iran, FIFA World Cup 2022: कतर में इंग्लैंड की सुनामी, ईरान का कर दिया हाल बेहाल, बुकायो साका ने किए दो गोल

 

https://twitter.com/4sacinom/status/1594397332619018240?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1594397332619018240%7Ctwgr%5E4cdde2aafbaf3b0fcb79a40ba3be78434823fd70%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fcricket%2Fstory-suryakumar-yadav-mother-heart-winning-reaction-after-his-century-video-is-going-viral-watch-here-ind-vs-nz-7384131.html

भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का हाल

दूसरे टी 20 मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 191 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड 126 रन पर ऑल-आउट हो गई। इस तरह 65 रनों से भारत ने ये मुकाबला अपने नाम किया।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें