नई दिल्ली: ICC महिला T20 विश्व कप ग्लोबल क्वालीफायर 2022 के लिए शेड्यूल और मैचों की घोषणा कर दी गई है। यह टूर्नामेंट 18 से 25 सितंबर 2022 तक अबू धाबी में होगा। इसके लिए जायद क्रिकेट स्टेडियम और टॉलरेंस ओवल वेन्यू होंगे। अभ्यास मैच 16 को खेले जाएंगे। ग्रुप गेम्स 18,19,21 सितंबर को होंगे, इसके बाद 23 को प्लेऑफ और 25 सितंबर को जायद क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा
आईसीसी के ऐलान के अनुसार, आठ टीमों को दो समूहों में विभाजित किया गया है। शीर्ष दो टीमें मेन ईवेंट में अपनी जगह सुनिश्चित करेंगी, जो फरवरी-मार्च 2023 में दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा। ग्रुप ए में बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और यूएसए शामिल हैं। वहीं ग्रुप बी में थाईलैंड, जिम्बाब्वे, पीएनजी और यूएई शामिल होंगे।

बांग्लादेश ने तीन बार किया क्वालीफाई
बांग्लादेश और थाईलैंड ने आईसीसी महिला टीम रैंकिंग के आधार पर क्वालीफायर में जगह बनाई। उन्होंने 2020 में टी 20 विश्व कप के पिछले संस्करण में भाग लिया था। अगस्त 2021 में स्कॉटलैंड क्षेत्रीय क्वालीफायर के माध्यम से क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई। बाद के महीनों में जिम्बाब्वे (अफ्रीका), संयुक्त अरब अमीरात (एशिया) और यूएसए (अमेरिका) इसमें शामिल हो गई। PNG पूर्वी एशिया से सर्वोच्च रैंक वाली टीम थी।

अंतिम स्थान आयरलैंड को मिला, जो क्षेत्रीय क्वालीफायर से सर्वोच्च रैंक वाली टीम थी, लेकिन संबंधित टूर्नामेंट नहीं जीत पाई। अतीत में चार क्वालीफाइंग स्पर्धाओं में बांग्लादेश ने तीन बार क्वालीफाई किया है। टीम दो बार विजेता और एक बार उपविजेता रही है। 2023 आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप टूर्नामेंट का आठवां संस्करण होगा, जिसमें दक्षिण अफ्रीका पहली बार इस आयोजन की मेजबानी करेगा। मेजबान होने के नाते प्रोटियाज ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के साथ टूर्नामेंट के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुका है।

फिक्चर
ग्रुप ए

18 सितंबर 14:00 – बांग्लादेश बनाम आयरलैंड
18 सितंबर 14:00 – स्कॉटलैंड बनाम यूएसए
19 सितंबर 14:00 – बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड
19 सितंबर 14:00 – आयरलैंड बनाम यूएसए
21 सितंबर 10:00 – बांग्लादेश बनाम यूएसए
21 सितंबर 10:00 – आयरलैंड बनाम स्कॉटलैंड

ग्रुप बी

18 सितंबर 10:00 – यूएई बनाम थाईलैंड
18 सितंबर 10:00 – पीएनजी बनाम जिम्बाब्वे
19 सितंबर 10:00 – थाईलैंड बनाम जिम्बाब्वे
19 सितंबर 10:00 – यूएई बनाम पीएनजी
21 सितंबर 14:00 – पीएनजी बनाम थाईलैंड
21 सितंबर 14:00 – यूएई बनाम जिम्बाब्वे

प्लेऑफ
5 वां स्थान सेमीफाइनल
23 सितंबर, 10:00
23 सितंबर, 14:00

सेमीफाइनल
23 सितंबर, 10:00
23 सितंबर, 14:00

7 वां स्थान प्लेऑफ
25 सितंबर, 10:00

5 वां स्थान प्लेऑफ
25 सितंबर, 14:00

तीसरा स्थान प्लेऑफ
25 सितंबर, 10:00

फाइनल 
25 सितंबर, 14:00

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ