Saudi Pro League: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पेनल्टी बॉक्स के बाहर से दागा गोल, खिताबी दौड़ में अल नासर को रखा जिंदा

Cristiano Ronaldo

Saudi Pro League: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मंगलवार को अपनी टीम अल-नासर को साऊदी प्रो लीग में जिंदा रखा। अल-नालर ने अल-शबाब को 3-2 से हराया। एक गोल से पिछड़ रही टीम को रोनाल्डो ने जीत दिलाई।

विज्ञापन

पेशेवर लीग में रोनाल्डो की चमक बरकरार है। इस उम्र में भी उनकी तेजी और पावर विरोधियों को चित कर देती है। उन्होंने अद्वितीय कौशल उदाहरण देते हुए कमाल का गोल दागा। मैच के 59वें मिनट में रोनाल्डो ने गेंद पर कब्जा जमाया। अपनी तेजी से डिफेंडर को छकाते हुए आगे निकले और पेनल्टी बॉक्स के बाहर से गेंद को शूट किया। गेंद हवा में नाचती हुई नेट में समा गई।

विज्ञापन

रोनाल्डो को तुरंत उनकी टीम के साथियों ने घेर लिया। उन्होंने अपने अंदाज में गोल को सेलिब्रेट किया। मैच के बाद रोनाल्डो ने कहा कि टीम ने शानदार खेल दिखाया। 2-0 से पीछे रहना बहुत मुश्किल है लेकिन हमने अंत तक विश्वास किया और हमने तीन गोल किए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ