नई दिल्ली: भारतीय टेनिस आइकन सानिया मिर्जा ने मंगलवार को दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप के पहले दौर में हार के साथ अपने 20 साल लंबे शानदार करियर का अंत किया। वह महिला युगल टाई में अमेरिकी जोड़ीदार मैडिसन कीज के साथ सीधे सेटों में हार गईं। सानिया की जोड़ी ठीक एक घंटे में वर्नोकिया कुडरमेतोवा और ल्यूडमिला सैमसनोवा की मजबूत रूसी जोड़ी से 4-6 0-6 से हार गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लय हासिल करने में नाकाम रहे

शुरुआती सेट में दोनों टीमों के बीच स्कोर 4-4 हो गया। इससे पहले कुडरमेतोवा और सैमसनोवा ने 5-4 की बढ़त लेने के लिए दूसरी बार ब्रेक लिया और बाद में सेट को आराम से पूरा किया, जहां उन्होंने केवल एक अंक गंवाया। सानिया और कीज दूसरे सेट में लय हासिल करने में नाकाम रहे। उनकी जोड़ी झटके से उबर नहीं पाईं। इसके बाद उन्हें दूसरे सेट में हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

छह ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी के साथ शानदार करियर का अंत

36 वर्षीय भारत की दिग्गज खिलाड़ी ने छह ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी के साथ अपने शानदार करियर का अंत किया। इनमें से तीन स्विट्जरलैंड की महान मार्टिना हिंगिस के साथ महिला युगल में आईं। अन्य तीन मिश्रित युगल में थी। जिनमें से दो महेश भूपति के साथ रहीं। दोनों ने 2009 ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2012 फ्रेंच ओपन में ट्रॉफी हासिल की थी। जबकि अन्य ब्रूनो सोरेस के साथ यूएस ओपन ट्रॉफी थी। इससे पहले पिछले महीने सानिया को रोहन बोपन्ना के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन मिश्रित युगल फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी रॉड लेवर एरिना में लुइसा स्टेफनी और राफेल माटाओ की ब्राजीलियाई जोड़ी से 6-7 (2) 2-6 से हार गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ