Sania Mirza Retirement: भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी और 20 सालों तक कई महिलाओं की रोल मॉडल रही सानिया मिर्जा ने अपने करियर को अब खत्म करने का ऐलान कर दिया है। सानिया अपना आखिरी मैच अगले महीने ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलेंगी। सानिया का करियर बेहद शानदार रहा लेकिन 36 वर्षीय ये महिला खिलाड़ी चोट के चलते कोर्ट से बाहर चल रही थी और अब उन्होंने ऐसे अपने करियर को आगे बढ़ाने का नहीं सोचा है और रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। सानिया मिर्जा ने 2003 में प्रो-टेनिस खेलना शुरू किया था।
‘मैं वो इंसान हूं जो कि अपनी शर्तों पर जीना पसंद करती हूं’- सानिया मिर्जा
बता दें कि सानिया मिर्जा ऑस्ट्रेलियन ओपन में कजाखस्तान की एना डेनिलिना के साथ उतरेंगी। यह उनका अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट होगा। पिछले साल चोट के कारण वे यूएस ओपन में नहीं उतर सकी थीं. सानिया ने wtatennis.com से बात करते हुए कहा, ईमानदारी से कहूं तो मैं वो इंसान हूं, जो अपनी शर्तों पर जीना पसंद करती हूं। इसलिए मैं चोट के कारण बाहर नहीं होना चाहती। इसलिए अभी भी ट्रेनिंग ले रही हूं। वास्तव में मेरे दिमाग में भावनात्मक रूप से इतना आगे बढ़ने की क्षमता नहीं है। ऐसे में अपने खेल को आगे बढ़ाना अब मुश्किल है।
और पढ़िए – टेनिस को अलविदा कहेंगी सानिया मिर्जा, दुबई में खेलेंगी आखिरी मैच
Sania Mirza career achievements
भारतीय महिला टेनिस स्टार ने अपने करियर में अब तक 6 बार युगल ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं और साथ ही वह डबल्स में नंबर-1 रैंकिंग भी हासिल कर चुकी हैं। महिला एकल में 27 उनकी बेस्ट रैंकिंग रही है। उन्होंने ये रैंकिंग 2005 में US ओपन के चौथे राउंड में पहुंचने के बाद हासिल की थी। उन्होंने पहली बार 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल्स में कामयाबी हासिल की थी।
और पढ़िए – ‘हमारे कप्तान…,’ सरफराज की पारी देख गदगद हुए वसीम अकरम-रवि अश्विन, शादाब खान ने कही बड़ी बात
पद्म श्री और अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित
सानिया को टेनिस में उनके अहम योगदान के लिए समय समय पर भारत सरकार से कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं. इनमें 2004 में अर्जुन अवॉर्ड, 2006 में पद्म श्री अवॉर्ड, 2015 राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड और 2016 में पद्म भूषण अवॉर्ड शामिल हैं.
बता दें कि 2010 में उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी की थी और उनका एक बेटा भी है। इन दोनों की शादी को लेकर फिलहाल तलाक की अफवाह चल रही है और जिससे सानिया मानसिक रुप से भी परेशान है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines