SAFF Championship 2023: PAK के बाद नेपाल को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, छेत्री ने दागा 91वां गोल

SAFF Championship 2023 Final IND vs KUW

SAFF Championship 2023: सैफ चैंपियनशिप के 14वें सीजन में टीम इंडिया ने नेपाल को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। इस चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को मात देने वाली टीम इंडिया ने नेपाल पर 2-0 से जीत दर्ज की। कप्तान सुनील छेत्री और महेश सिंह ने मिलकर 2 गोल दागे, जबकि नेपाल एक भी गोल नहीं कर सका।

विज्ञापन

अगर मुकाबले की बात करें तो नेपाल ने शुरुआत में शानदार खेला था। कुछ शॉट्स भी लगाए, लेकिन, एक भी गोल नहीं कर पाए। इसके बाद थ्रो इस पर भी मौका मिला, लेकिन कुछ हो नहीं सका।

विज्ञापन

छेत्री ने लगाया 91वां इंटरनेशनल गोल

नेपाल के खिलाफ अहम मुकाबले में घंटे भर के ठीक बाद 61वें मिनट में सुनील छेत्री ने गोल दागा। यह उनके करियर का 91वां इंटरनेशनल गोल भी था, जिसकी बदौलत भारत ने मुकाबले में लीड ली। इसके बाद महेश सिंह ने 70वें मिनट में भारत की बढ़त दोगुनी कर दी और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

सेमीफाइनल में कुवैत से भिड़ेगी टीम इंडिया

भारतीय फुटबॉल टीम को खिताबी मुकाबले में जाने के लिए सेमीफाइनल में कुवैत से भिड़ना होगा। कुवैत भी पाकिस्तान को 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची है। सेमीफाइनल में अब भारत और कुवैत के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। पहला स्थान हासिल करने के लिए यह दोनों टीमें 27 जून को भिड़ेंगी। इसी दिन पाकिस्तान और नेपाल की टीम एक डेड रबर खेलेंगे।

बेंगलुरु में खेली जा रही चैंपियनशिप

दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ -एसएएफएफ) चैंपियनशिप का 14वां सीजन बेंगलुरु में खेला जा रहा है। यह प्रतियोगिता 21 जून से 4 जुलाई तक श्री कांतीरावा स्टेडियम में आयोजित हो रही है।

विज्ञापन

भारत ने पहले ही मैच में पाकिस्तान को हराया था

SAFF Championship 2023 के अद्घाटन मुकाबले में भारत ने 21 जून को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। भारत ने यह मैच 4-0 से जीता और इसमें भारत के कप्तान और नामी फुटबाल खिलाड़ी सुनील छेत्री ने हैट्रिक जमाई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ