नई दिल्ली: बेंगलुरु के श्री कांतीरावा स्टेडियम में SAFF चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में कुवैत ने बांग्लादेश को 1-0 से शिकस्त देकर फाइनल में एंट्री ली। कुवैत ने बांग्लादेश को अतिरिक्त समय के गोल से हराया। 90 मिनट के बाद अतिरिक्त समय के दौरान अब्दुल्ला अलब्लौशी ने मैच का एकमात्र गोल किया, जिससे बांग्लादेश की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं। कुवैत पहली बार लेबनान के साथ आमंत्रित टीम के रूप में SAFF चैंपियनशिप में खेल रहा है और अपने पहले ही प्रयास में उसने खिताबी दौर में जगह बना ली है।

विज्ञापन

दोनों टीमाें में कांटे की टक्कर 

बांग्लादेश ने खेल की मजबूत शुरुआत की और शुरुआती मिनटों में कुवैत के गोलकीपर अब्दुलरहमान मार्ज़ौक को छकाने का प्रयास किया। किक-ऑफ के पहले पांच मिनट के भीतर बंगाल टाइगर्स ने शेख मोर्सालिन के की किक से लक्ष्य पर निशाना लगाने प्रयास किया, लेकिन कुवैत के डिफेंस ने इसे बचा लिया। जैसे-जैसे घड़ी आगे बढ़ी कुवैत ने भी गति पकड़ी और 10वें मिनट में गोल करने के करीब आ गया। पहले 45 मिनट का अंतिम मौका कुवैत के पास आया जब ईद अलराशिदी ने बॉक्स के किनारे ट्रिगर खींचने से पहले अपने साथियों के साथ कुछ छोटे पास खेले। उनके दमदार शॉट ने बांग्लादेश के गोलकीपर अनीसुर रहमान को डाइव लगाकर बचाने के लिए मजबूर कर दिया।

विज्ञापन

अब्दुल्ला अलब्लौशी ने अतिरिक्त समय में दागा गोल 

कुवैत ने भी जल्दी-जल्दी कुछ मौके गंवाए। सबसे करीबी मौका 64वें मिनट में आया। खालिद हाजिया ने खतरनाक क्षेत्र में अर्जित फ्री-किक से अच्छा प्रहार किया, लेकिन अनीसुर रहमान इसे दूर करने में सफल रहे और उन्होंने रिबाउंड के प्रयास को भी रोक दिया। आखिरकार, दोनों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। 90 मिनट के अंत में स्कोरलाइन 0-0 रही और खेल अतिरिक्त समय में चला गया। इसके बाद अब्दुल्ला अलब्लौशी ने महत्वपूर्ण समय पर गोल कर 1-0 की बढ़त दिला दी। बांग्लादेश 118वें मिनट में बराबरी के करीब पहुंच गया, लेकिन वह गोल नहीं कर पाया। आखिरकार उसे हारकर बाहर होना पड़ा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ