नई दिल्ली: भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच ने सोमवार को मोल्दोवा के सर्गेई नोवाक को हराकर अपने पहले विश्व चैंपियनशिप अभियान की विजयी शुरुआत की। उन्होंने 54 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। पूर्व विश्व यूथ चैंपियन ने अपने तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए नोवाक को 5-0 से हराकर प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन

शुरुआत से ही अपनी स्थिति मजबूत रखी

सचिन ने शुरुआत से ही अपनी स्थिति मजबूत रखी और नोवाक पर लगातार हमला किया। उन्होंने पहले राउंड में अपनी लंबी कद-काठी का लाभ उठाते हुए विपक्षी मुक्केबाज को जवाबी हमले करने का कोई मौका नहीं दिया। दूसरे राउंड में सचिन ने लगातार मुक्के बरसाए। उनका बचाव भी उनके हमलों जितना ही मजबूत था जिससे उन्होंने नोवाक के प्रयासों को बेअसर कर दिया।

विज्ञापन

5-0 से मुकाबला जीता

पहले दो राउंड अपने पक्ष में जाने के बावजूद सचिन ने अंतिम तीन मिनट में भी अपने मुक्कों को कम नहीं किया। वे रिंग में चारों ओवर घूमते हुए मुक्के बरसाते रहे। अंतत: उन्होंने 5-0 से मुकाबला जीत लिया। इसी बीच, भारतीय मुक्केबाज नवीन (92 किग्रा) को स्पेन के इमैनुअल प्ला रेयेस के हाथों 0-5 की हार का सामना करना पड़ा। गोविंद साहनी (48 किग्रा) आज अपने प्री-क्वार्टरफाइनल मैच के लिये रिंग में उतरेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ