SA20 League players Auction: साउथ अफ्रीका टी20 लीग के पहले सीजन के लिए आज खिलाड़ियों की बोली लगने वाली है। नीलामी केप टाउन इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में होगी। इस दौरान छह फ्रेंचाइजी 318 खिलाड़ियों पर बोली लगाती नजर आएंगी। इन टीमों ने 5-5 खिलाड़ियों को पहले ही साइन कर लिया है। एक टीम को 17 खिलाड़ी रखना अनिवार्य है। ऐसे में बाकी बचे 12 खिलाड़ियों के लिए आज ऑक्शन हो रहा है।
साउथ अफ्रीका टी20 लीग की टीमें
साउथ अफ्रीका टी20 लीग का पहला सीजन जनवरी 2023 में खेला जाएगा। जिसमें 6 फ्रेंचाइजी टीम शामिल होंगी। इनमें एमआई केप टाउन, डर्बन सुपर जाएंट्स, जोहानसबर्ग सुपर किंग्स, पार्ल रॉयल्स, प्रीटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स इस्टर्न कैप शामिल हैं।
318 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया
साउथ अफ्रीका टी20 लीग में खेलने के लिए 500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया था, लेकिन सिर्फ 318 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्लयेर शामिल हैं। जिनकी बोली लगाने के लिए छह फ्रेंचाइजी आज आमने-सामने होंगी।
ये बड़े खिलाड़ी होंगे शामिल
318 खिलाड़ियों की सूची में 248 खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के हैं। इनमें तबरेज शम्सी, ड्वेन प्रिटोरियस और रासी वैड डर दुसेन जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। वहीं ओएन मॉर्गन, आदिल राशिद, ओडियन स्मिथ और जेशन रॉय जैसे खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हो सकती है।
https://twitter.com/SA20_League/status/1569354020334014471?s=20&t=Su_lgts30I_GWcC71gDEmw
क्या है नियम
दरअसल, साउथ अफ्रीका टी20 लीग के लिए जो टीमें बनाई गई हैं, उनमें से हर टीम 17 खिलाड़ियों को चुन सकती है। इस टीम में 7 ओवरसीज खिलाड़ियों के अलावा 10 स्थानीय खिलाड़ियों को रखना अनिवार्य होगा, वहीं प्लेइंग 11 की बात करें तो आइपीएल की तर्ज पर 4 ओवरसीज खिलाड़ियों को रखना जरूरी होगा। इस लीग को ग्रीम स्मिथ की देख-रेख में आयोजित किया जाएगा।
साउथ अफ्रीका टी20 लीग खेलेंगे इन देशों के खिलाड़ी
साउथ अफ्रीका टी20 लीग के पहसे सीजन में ऑस्ट्रेलिया, वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, स्कॉटलैंड, अफगानिस्तान, आयरलैंड, हांगकांग, यूएसए, नीदरलैंड और नामीबिया के प्लेयर खेलते नजर आएंगे।
अभी पढ़ें – T20 World Cup: तरबूज के छिलके जैसी पाकिस्तान की नई जर्सी, नए किट का फैंस उड़ा रहे मजाक!
आईपीएल की टीमों के पास मालिकाना हक
दरअसल, आईपीएल की तर्ज पर अगले साल से क्रिकेट साउथ अफ्रीका टी20 लीग शुरू होने वाली है। इस लीग में अलग-अलग देशों के खिलाड़ी एक साथ खेलते नजर आएंगे। इस लीग की मिनी आईपीएल भी कहा जा रहा है, क्योंकि इस लीग की सभी 6 टीमों का मालिकाना हक आईपीएल (IPL) टीमों के पास ही है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
344 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
380 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines