SA vs WI: जॉनसन चार्ल्स ने 39 बॉल में सेंचुरी ठोक रचा इतिहास, तोड़ डाले कई रिकॉर्ड, गेल को भी पछाड़ा
Edited By Bhoopendra Rai

SA vs WI Johnson Charles created history by hitting century in 39 balls
Edited By Bhoopendra Rai

SA vs WI Johnson Charles created history by hitting century in 39 balls
SA vs WI: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सेंचूरियन में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में जॉनसन चार्ल्स ने तूफानी शतक ठोक इतिहास रच दिया। वह वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज टी20 शतक लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा है। चार्ल्स ने 39 बॉल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरी ठोकी, जबकि क्रिस गेल ने 47 गेंद में वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज शतक लगाया था।
सेंचुरियन में खेले जा रहे इस मैच में जॉनसन चार्ल्स ने काइल मेयर्स के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 135 रन की बड़ी साझेदारी की। चार्ल्स ने 39 बॉल में शतक पूरा किया और कुल 46 गेंद पर 118 रन बना डाले। 118 रन के साथ उन्होंने सबसे बड़ा शतक बनाने के मामले में भी गेल को पीछे छोड़ा, गेल ने भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ 117 रन बनाए थे।
Fastest 💯 for West Indies, second fastest of all-time – a T20 batting spectacle by Johnson Charles 🥵 #SAvWIhttps://t.co/aRDkBCyvl2 pic.twitter.com/n15AbDAC6K
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 26, 2023
अगर ओवरआल टी 20 में सबसे तेज शतक लगाने की बात करें तो जॉनसन चार्ल्स अब चौथे नंबर पर आ गए हैं। डेविड मिलर, रोहित शर्मा, एस विक्रमसेकरा के बाद अब जॉनसन चार्ल्च का नाम है। चार्ल्स ने वेस्टइंडीज के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी क्रिस गेल की बराबरी कर ली है। पहले नंबर पर ऐविन लूईस हैं, जिन्होंने एक पारी में 12 छक्के लगाए हैं।
35 – डेविड मिलर, बनाम बांग्लादेश, पोटचेफस्ट्रम, 2017
35 – रोहित शर्मा शर्मा, भारत बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
35 – एस विक्रमसेकरा, चेक गणराज्य बनाम तुर्की, इलफोव काउंटी, 2019
39 – जॉनसन चार्ल्स, वेस्टइंटीज बनाम साउथ अफ्रीका, सेंचुरियन, 2023
39 – एस पेरियालवार, रोमानिया बनाम तुर्की, इलफोव काउंटी, 2019
39 – जीशान कुकिखेल, हंगरी बनाम ऑस्ट्रिया, लोअर ऑस्ट्रिया, 2022
12 – एविन लुईस बनाम भारत, किंग्स्टन, 2017
11 – क्रिस गेल बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2016
11- जॉनसन चार्ल्स बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन, आज
10 – क्रिस गेल बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2007
125* (62) – एविन लुईस बनाम इंडिया किंग्स्टन, 2017
118* (45) – जॉनसन चार्ल्स बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन, आज
117 (57) – क्रिस गेल बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2007
107 (53) – रोवमैन पॉवेल बनाम इंग्लैंड, ब्रिजटाउन, 2002
100* (48) – क्रिस गेल बनाम भारत, मुंबई, 2016
100 (49) – एविन लुईस बनाम भारत, लॉडरहिल, 2016
जॉनसन चार्ल्स एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उन्होंने साल 2011 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। एक दशक से ज्यादा लम्बे अंतरराष्ट्रीय करियर में वह अब तक सिर्फ 40 टी-20 मैच ही खेल पाए हैं। इस दौरान उन्होंने लगभग 130 के स्ट्राइक रेट से 950 से अधिक रन बनाए हैं। वह अपने टी20 करियर में 100 से ज्यादा चौके और 40 से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: