'रूतुराज गायकवाड़ ने ग्राउंड स्टाफ का किया 'अपमान', लोगों ने दी धोनी से सीखने की सलाह

Rituraj
विज्ञापन

नई दिल्ली: भारतीय टीम के नए नवेले खिलाड़ी रूतुराज गायकवाड़ के व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गायकवाड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें में ग्राउंड स्टाफ का ‘अपमान’ करते देखे जा सकते हैं। दरअसल ये वीडियो भारत के दौरे पर आई साउथ अफ्रीका के साथ खेली गई सीरीज की बताई जा रही है। श्रृंखला के पांचवें और अंतिम टी20 को बारिश ने धो दिया जिससे सीरीज 2-2 से बराबरी पर छूटी।

विज्ञापन

हालाँकि, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टी 20 मैच के दौरान रूतुराज गायकवाड़ के व्यवहार ने सबको निराश किया। रुतुराज गायकवाड़ के गेस्चर को देख ट्विटर पर लोग भड़क गए और उन्हें धोनी से सीखने की सलाह देने लेगे।

विज्ञापन

https://twitter.com/OhoMemes/status/1538583526647697409?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1538583526647697409%7Ctwgr%5Ebd714f1c39e4861260e6f8a216d9e5cb22483271%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2Fcricket%2Fworst-behaviour-twitter-fumes-after-video-of-ruturaj-gaikwad-mistreating-disrespecting-groundsman-goes-viral-ind-vs-sa-5th-t20i-101655692001047.html

विज्ञापन

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें उन्हें ग्राउंड्समैन की सेल्फी से इनकार करते हुए देखा गया। जब गायकवाड़ डगआउट में बैठे थे और बारिश रुकने का इंतजार कर रहे थे तभी एक ग्राउंड्समैन उनके साथ सेल्फी लेने गया, लेकिन उन्होंने सेल्फी देने से इंकार कर दिया। लोग रूतुराज गायकवाड़ के इस व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ