Rohit Sharma and Dk: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टी 20 मुकाबले में रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में रोहित शर्मा ने टीम के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) की गर्दन पकड़े हुए नजर आ रहे थे। वीडियो को देख फैंस को सम नहीं आ रहा था कि रोहित ने डीके के साथ आखिर ऐसा क्यों किया? अब इस सवाल का जवाब सामने आ चुका है।
रोहित शर्मा ने क्यों पकड़ी थी दिनेश कार्तिक की गर्दन, सूर्यकुमार यादव ने खोला राज
टीम इंडिया के तूफानी बल्लेबाज सूर्युकमार यादव ने रोहित शर्मा और डीके के वायरल वीडियो के पीछे की पूरी बात बताई है। सूर्यकुमार यादव ने बताया कि ‘दोनों खिलाड़ी बहुत लंबे समय से एक साथ खेल रहे हैं, तो ऐसे में हंसी-मजाक चलता रहता है। यह बहुत सामान्य सी बात है।’
सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा कि ‘रही बात डीआरएस की तो कभी पीछे तक आवाज जाती नहीं है और लेफ्ट और राइट में अच्छे से आवाज आती है किनारा लगने की और उनका वह अलग ही मजाक है। इतने वर्षों से जानते हैं एक दूसरे को और एक साथ इतना इतना खेला है, इतना तो हंसी मजाक थोड़ा बनता है।’
12वें ओवर में हुआ था वाकया
आपको बता दें कि पहले टी 20 मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई पारी के 12वें ओवर में एक ऐसा वाकया हुआ था। जहां एक पल को ऐसा लगा कि रोहित शर्मा अपने साथी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को मारने की कोशिश कर रहे हैं।
रेहित शर्मा और दिनेश कार्तिक का क्या था पूरा मामला?
दरअसरल टार्गेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रही थी। 12वें ओवर में तेज गेंदबाज उमेश यादव गेंदबाजी करने आए थे। उन्होंने स्टीव स्मिथ का विकेट निकाला, जिसके बाद मैक्सवेल क्रीज पर आ गए। उमेश यादव की गेंद मैक्सवेल के बल्ले का किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों में चली गई। जिसे अंपायर ने नॉट आउट बताया, अंपायर का इशारा देख रोहित शर्मा ने फिर से डीआरएस की मांग की। इस दौरान ही रोहित शर्मा दिनेश कार्तिक के पास पहुंचे और उनका गला पकड़ लिया। डीआरएस में मैक्सवेल आउट निकले थे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
215 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
318 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
340 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
389 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
415 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines