हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'रोहित शर्मा का आखिरी मैच...!' Semifinal से पहले MCA चीफ का बड़ा बयान

IND vs NZ, World Cup 2023: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मौजूदा टूर्नामेंट में 500 से ऊपर रन बनाए हैं। कहा जा रहा है कि यह 36 वर्षीय स्टार क्रिकेटर का आखिरी वर्ल्ड कप होगा।

विज्ञापन
Rohit Sharma Last Match Wankhede Last ODI World Cup Retirement News MCA Chief Amol Kale

IND vs NZ, World Cup 2023: भारतीय टीम 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी। वर्ल्ड कप 2019 के बाद फिर दोनों टीमों के बीच लगातार यह दूसरा सेमीफाइनल होगा। टीम इंडिया की बात करें तो लीग स्टेज की एकमात्र अजेय टीम रही है जिसने सभी 9 मुकाबले जीते हैं। रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन किया है। अब उम्मीद है कि टीम उनकी कप्तानी में तीसरी बार विश्व चैंपियन भी बनेगी। इसी बीच भारतीय कप्तान की बढ़ती उम्र को देखते हुए उनके आखिरी वर्ल्ड कप होने की भी अटकलें लग रही हैं।

क्या रोहित शर्मा का यह आखिरी वर्ल्ड कप?

सेमीफाइनल मुकाबले से पहले महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अध्यक्ष अमोल काले ने मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने इस पर बड़ा बयान भी दिया। दरअसल वानखेड़े रोहित का होमग्राउंड है। सेमीफाइनल मुकाबला यहीं खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया यहां कब अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेलने उतरेगी, यह साफ नहीं है। इसी को लेकर जब काले से सवाल पूछा गया कि, क्या वानखेड़े पर यह रोहित का आखिरी मुकाबला होगा या यह रोहित का आखिरी वर्ल्ड कप है, तो इस पर उन्होंने खुलकर जवाब दिया।

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: सेमीफाइनल से पहले बड़ी भविष्यवाणी, फाइनल में किससे होगा भारत का मुकाबला?

विज्ञापन

अमोल काले ने एएनआई से कहा कि,”मुझे ऐसा नहीं लगता है कि यहां रोहित का यह आखिरी मुकाबला होगा। इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। रोहित काफी अच्छा खेल रहे हैं और बेहतरीन फॉर्म में हैं। ऐसे में मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा।” रोहित शर्मा मौजूदा वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करते आए हैं। उनके बल्ले से 500 से ऊपर रन निकल चुके हैं। लगभग हर मुकाबले में उन्होंने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई है।

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: सेमीफाइनल के लिए क्या हैं नियम? नहीं हुआ मैच तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट

विज्ञापन

वानखेड़े में मिली थी विशाल जीत

टीम इंडिया का वानखेड़े में वर्ल्ड कप के लिहाज से रिकॉर्ड शानदार है। इसी मैदान पर 2011 में भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप जीता था। मौजूदा वर्ल्ड कप में भी इसी मैदान पर टीम इंडिया ने श्रीलंका को 302 रनों की करारी शिकस्त दी थी। इस लिहाज से भारतीय टीम का पलड़ा कीवी टीम पर भारी नजर आ रहा है। लेकिन आईसीसी नॉकआउट के पुराने रिकॉर्ड भारतीय फैंस को डरा रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola