Rohit Sharma: कप्तान रोहित शर्मा की चोट पर आया बड़ा अपडेट, जानें आखिरी 2 मैच खेलेंगे या नहीं?
Edited By Bhoopendra Rai

Edited By Bhoopendra Rai

Rohit Sharma: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की चोट पर बड़ा अपडेट आया है। रोहित शर्मा के फैंस के लिए खुशखबरी है कि अब वह पूरी तरह फिट हो चुके हैं। बताया गया है कि 6 और 7 अगस्त को फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले आखिरी दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।
आपको बता दें कि भारत के कप्तान रोहित शर्मा मंगलवार को सेंट किट्स के वार्नर पार्क में खेले गए तीसरे T20I मुकाबले में चोटिल हो गए थे। मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम का पीछा करते हुए रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। उन्होंने पांच गेंदों में 11 रन बनाए थे और फिर चोट के कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था।
जब वह मैदान के बाहर गए तो फिर बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे, क्योंकि दीपक हुड्डा और ऋषभ पंत ने मैच जिता दिया था। इसके बाद से ही खबरें आ रही थीं कि अंतिम दो मैचों में रोहित शर्मा उपलब्ध रहेंगे या नहीं, जिन पर अब पूरी तरह विराम लग गया है।
रोहित शर्मा की चोट पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा कि कप्तान रोहित शर्मा को पीठ में ऐंठन (Back Spasm) का सामना करना पड़ा। अब पता चला है कि वह ठीक हो गए हैं और अगले दोनों मैचों के लिए फिट हैं।
भारत ने पांच टी 20 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। चौथा टी 20 मैच 6 अगस्त को अमेरिका के फ्लोरिडा में खेला जाना है, जिसे जीतकर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: