Record in the name of Lionel Messi: लियोनेल मेस्सी के दुनिया भर में करोड़ों फैंस हैं। उनको लेकर फैंस में हमेशा से काफी क्रेज देखने को मिलता है। जब भी बात फुटबॉल की हो और उनमें मेस्सी का नाम नहीं लिया जाए, ये हो ही नहीं सकता है। मेस्सी तो फुटबॉल में विरोधी टीम के छक्के छुड़ाते ही हैं, लेकिन अब मेस्सी नाम की टीशर्ट भी बाजार में धूम मचाते हुए सबसे अधिक बिकने वाली टी शर्ट बन गई है। मेस्सी की टीशर्ट सिर्फ तीन महीनों में सबसे ज्यादा बिकने वाली एमएलएस जर्सी बन गई है।
आसमान छू रही मेस्सी की जर्सी की बिक्री
मेजर लीग सॉकर ने इसका खुलासा करते हुए कहा कि मेस्सी की शर्ट इस साल उनकी वेबसाइट पर सबसे ज्यादा बिकने वाली एमएलएस जर्सी बन गई है। इस मामले में मेस्सी की जर्सी ने अन्य सभी खिलाड़ियों की जर्सी को पीछे छोड़ दिया है, इसी से आप मेस्सी के फैन फॉलोइंग का अंदाजा लगा सकते हैं। बता दें कि अमेरिका में मेस्सी को लेकर दीवानगी अथाह है। यहां जिस प्रकार इंटर मियामी खेलों के टिकटों की कीमतें आसमान छू रही हैं, उसी तरह से मेस्सी की टीशर्ट की बिक्री भी आसमान छू रही है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: भारत के किन 5 दिग्गजों ने बनाए हैं विश्व कप में सबसे अधिक रन, 2 खिलाड़ी अभी भी टीम में शामिल
एमएलएस ने टॉप 25 जर्सी का नाम किया जारी
एमएलएस ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जनवरी से 12 सितंबर, 2023 की अवधि में 10 जर्सी उनके ऑनलाइन स्टोर में सबसे अधिक बिकने वाली जर्सी है। एमएलएस ने कुल 25 जर्सी का नाम जारी किया है, जो सबसे अधिक बिकने वाली जर्सी है। इस सूची में मेसी के दो साथियों का भी नाम शामिल है। सर्जियो बुस्क्वेट्स और जोसेफ मार्टिनेज की जर्सी क्रमशः 13वें और 21वें स्थान पर है। जिस तरह से एमएलएस की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, खासकर लियोनेल मेस्सी के अमेरिका आने के बाद इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा अगर मेसी की जर्सी की बिक्री आने वाले दिनों में अमेरिकी बाजार में और भी बड़ी छाप छोड़े।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines