नई दिल्ली: नेशंस लीग में स्पेन की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के कुछ घंटों बाद स्पेनिश स्ट्राइकर जोसेलु ने रियल मैड्रिड के साथ डील साइन कर ली। रियल मैड्रिड ने स्पेन के स्टार फुटबॉलर जोसेलु को एस्पेनयोल से लोन पर ले लिया है। हालांकि मैड्रिड ने ये डील सीजन के अंत में उन्हें खरीदने के विकल्प के साथ साइन की है। लीग के सेमीफाइनल में उन्होंने इटली के खिलाफ विजयी गोल किया था। वह एस्पेनयोल के लिए 16 गोल के साथ पिछले ला लीगा अभियान में शीर्ष स्पेनिश गोल स्कोरर भी थे।

विज्ञापन

दूसरी बार मैड्रिड से जुड़ेंगे

वह मैड्रिड से दूसरी बार जुड़ेंगे। जोसेलु 2010 में रियल मैड्रिड की युवा अकादमी का हिस्सा थे। वह कैस्टिला के लिए खेले थे। अब वह एक बार फिर रियल मैड्रिड के लिए वापसी करेंगे। मैड्रिड इस सीजन समर ट्रांसफर विंडो में अपनी टीम को मजबूत कर रहा है। टीम के साथ उनकी डील स्ट्राइकर करीम बेंजेमा के जाने के बाद हुई। बेंजेमा सऊदी अरब क्लब अल-इत्तिहाद में शामिल हो गए हैं। बेंजेमा अब तक का उनके दूसरे सबसे बड़ा स्कोरर थे। दूसरी ओर, टोटेनहैम और इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को बेंजेमा के पसंदीदा रिप्लेसमेंट के रूप में मैड्रिड के साथ जोड़ा गया है।

विज्ञापन

2010 में रियल की एकेडमी में शामिल होने के बाद जोसेलू स्पेनिश कैपिटल में लौट गए थे। उन्होंने 2011 में टीम के लिए डेब्यू किया। 2012 में रियल मैड्रिड छोड़ने के बाद से स्पेनिश स्ट्राइकर ने बुंडेसलिगा और प्रीमियर लीग दोनों में खेला है। उन्होंने अलावेस के साथ 2019 में स्पेन लौटने से पहले स्टोक सिटी और न्यूकैसल यूनाइटेड के साथ 10 गोल किए। जोसेलु 2022-23 सीजन से पहले एस्पेनयोल में शामिल हो गए थे। मार्च में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण करने से पहले ला लीगा स्कोरिंग चार्ट में केवल रॉबर्ट लेवांडोव्स्की और बेंजेमा से पीछे रहे।

फुटबॉल में कैसे लेते हैं लोन पर 

फुटबॉल में किसी भी खिलाड़ी को दूसरी टीम अपने किसी प्लेयर के जाने या चोटिल हो जाने की स्थिति में दूसरी टीम से लोन पर ले सकती है। हालांकि ये स्थायी नहीं होता। कभी-कभी खिलाड़ी एक सीजन खेलने के बाद वापस पुरानी टीम में लौट जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ