Asia Cup: टीम इंडिया ने एशिया कप के अपने दूसरे मुकाबले में हांगकांग को 42 रनों से हरा दिया है। जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे, जिन्होंने 68 रनों की तूफानी पारी खेली। इस मैच में टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 1 विकेट लेकर एशिया कप टूर्नामेंट के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने खतरनाक दिखने वाले बल्लेबाज बाबर हयात का विकेट लिया। जडेजा अपने चार ओवरों में 15 रन देकर 1 विकेट लेने में सफल हुए।

विज्ञापन

जडेजा ने 6 एशिया कप में लिया हिस्सा, 23 विकेट झटके

रविंद्र जडेजा ने 2010 से 2022 तक अब तक आयोजित छह एशिया कप टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया है। वे अब तक 23 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। 2010 में अपने पहले एशिया कप में जडेजा ने चार विकेट लिए थे। उसके बाद 2012 में एक, 2014 में सात, जबकि 2016 में 3 विकेट उन्होंने चटकाए। फिर 2018 एशिया कप में वे सात विकेट लेने में सफल हुए थे। वहीं, मौजूदा एशिया कप में उनका ये पहला विकेट है।

विज्ञापन

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान को छोड़ा पीछे

23 विकेट लेते हुए रविंद्र जडेजा ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। टीम इंडिया के लिए पठान ने एशिया कप में 22 विकेट लिए थे। वहीं इस मामले में 18 विकेट के साथ रविचंद्रन अश्विन तीसरे नंबर पर और 17 विकेट के साथ सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ