Ranji Trophy Final: सौराष्ट्र की जीत लगभग तय, बंगाल पर कसा शिकंजा

Ranji Trophy Final

Ranji Trophy Final

विज्ञापन

Ranji Trophy Final: रणजी ट्रॉफी के फाइनल में सौराष्ट्र ने बंगाल पर शिकंजा कस दिया है। ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन सौराष्ट्र ने बंगाल के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली। दूसरे दिन के स्टंप्स तक, सौराष्ट्र अपनी पहली पारी में पांच विकेट शेष रहते हुए 143 रनों की बढ़त बना ली है। अर्पित वसावडा 81 और चिराग जानी 77 रन बनाकर नाबाद थे।

शेल्डन जैक्सन ने 59 रन की पारी खेली। दिन का खेल समाप्त होने तक 87 ओवर में 317/5 का स्कोर बना लिया था। अर्पित 155 गेंदों में 11 चौके की मदद से 81 रन बनाकर नाबाद थे। वहीं चिराग जानी ने भी 10 चौके की मदद से 57 रन बनाये।

Advertisment

मुकेश कुमार और इशान पोरेल को मिले दो-दो विकेट

बंगाल के लिए मुकेश कुमार और इशान पोरेल ने दो-दो विकेट लिए। आकाश दीप ने जय गोहिल का अहम विकेट हासिल किया। इससे पहले, पृथ्वी शॉ के नेतृत्व वाली U19 विश्व कप टीम का हिस्सा रहे हार्विक देसाई ने सौराष्ट्र के लिए मंच तैयार किया। उन्होंने 79 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। पहली पारी में बंगाल की टीम 174 रन पर ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ