हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ranji trophy: अर्जुन तेंदुलकर ने लूटी लाइमलाइट, लेकिन RCB के इस बैटर ने मचाई असली तबाही

विज्ञापन

नई दिल्ली: दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपने पिता के कदमों पर चलते हुए पहले रणजी मैच में शतक लगा दिया। अर्जुन तेंदुलकर ने अपने डेब्यू मैच में शतकीय पारी खेली। 23 साल के अर्जुन ने 120 रन बनाए। अपनी पारी में अर्जुन ने 16 चौके और 2 छक्के मारे। रणजी ट्रॉफी में गोवा और राजस्थान के बीच खेले जा रहे मैच में सारी लाइमलाइट अर्जुन तेंदुलकर ने लूटी, लेकिन एक बैटर ने असल में तबाही मचा दी है।

और पढ़िए – ‘जूनियर तेंदुलकर’ के बाद धमाल मचाने को तैयार हो रहा हार्दिक पांड्या का बेटा, बचपन से ही ले रहा ट्रेनिंग, देखें video

सुयश प्रभुदेसाई ने लगाया दोहरा शतक

गोवा के बैटर सुयश प्रभुदेसाई ने दोहरा शतक लगाया। प्रभुदेसाई ने शानदार 212 रन की पारी खेली। जिसमें उन्होंने 29 चौके लगाए। शुरुआती झटके के बाद बैटिंग करने आए सुयश प्रभुदेसाई ने राजस्थान की गेंदबाजों तो तहस-नहस कर दिया। अपनी विकेट को बचाया और साथ ही साथ तेजी से रन भी बनाए।

विज्ञापन

और पढ़िए – Ranji trophy: इस दिग्गज से गुरु मंत्र लेकर मैदान पर गए थे Arjun Tendulkar, फिर डेब्यू मैच में रच डाला इतिहास

आरसीबी के लिए आईपीएल में किया था डेब्यू

सुयश प्रभुदेसाई आईपीएल में डेब्यू कर चुके हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज सुयश प्रभुदेसाई ने सीएसके के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। अपने पहले ही मैच में उन्होंने 18 बॉल में 34 रन बनाए थे। जिसमें पांच चौके एवं एक छक्का शामिल रहा। सुयश प्रभुदेसाई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में 30 लाख रुपए में खरीदा था।

विज्ञापन

प्रभुदेसाई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सीजन 2021-22 में पांच मैचों में 148.27 के स्ट्राइक रेट से 86 रन बनाए थे। इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी 2021-22 में सुयश ने पांच मुकाबलों में 134 रनों का योगदान दिया।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola