---विज्ञापन---

US Open 2023: कौन हैं राजीव राम? जिन्होंने ब्रिटिश खिलाड़ी के साथ यूएस ओपन में रच दिया इतिहास

Rajeev Ram Joe Salisbury US Open 2023 Final: राजीव राम और जो सैलिसबरी की जोड़ी ने शुक्रवार को यूएस ओपन का फाइनल मुकाबला जीत लिया। फाइनल में उनकी भिड़ंत भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की जोड़ी से हुई। राम और सैलिसबरी ने उन्हें तीसरे सेट में शिकस्त देकर […]

---विज्ञापन---

Rajeev Ram Joe Salisbury US Open 2023 Final: राजीव राम और जो सैलिसबरी की जोड़ी ने शुक्रवार को यूएस ओपन का फाइनल मुकाबला जीत लिया। फाइनल में उनकी भिड़ंत भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की जोड़ी से हुई। राम और सैलिसबरी ने उन्हें तीसरे सेट में शिकस्त देकर यूएस ओपन का खिताब जीत लिया। राम और सैलिसबरी ने इसके साथ ही इतिहास रच दिया। वह लगातार तीसरी बार ये खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। आइए जानते हैं आखिर भारतीय मूल के राजीव राम कौन हैं?

छह बार के चैंपियन हैं राजीव राम 

अमेरिका के इस टेनिस खिलाड़ी का जन्म भारतीय माता-पिता राघव और सुषमा के घर डेनवर, कोलोराडो में हुआ था। राजीव राम छह बार के चैंपियन हैं। वे इससे पहले सैलिसबरी के साथ मेंस डबल्स में 2021 और 2022 यूएस ओपन का खिताब जीत चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने 2020 ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब भी जीता है। राजीव राम बारबोरा क्रेजिकोवा के साथ मिलकर 2019 और 2021 में ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स डबल्स का खिताब भी जीत चुके हैं।

---विज्ञापन---

वीनस विलियम्स के साथ मिलकर बोपन्ना-मिर्जा को दे चुके हैं शिकस्त

राजीव राम को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि 2016 ओलंपिक्स में मिली। जहां राम ने वीनस विलियम्स के साथ मिश्रित युगल में सिल्वर मेडल जीता। खास बात यह है कि रियो ओलंपिक्स 2016 में उन्होंने पहली बार सानिया मिर्जा का सामना किया था। राम-वीनस ने मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी को शिकस्त दी थी। राम 2021 ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2016 यूएस ओपन के मिक्स डबल्स में उपविजेता रह चुके हैं।

---विज्ञापन---

एटीपी टूर पर 23 युगल खिताब

राजीव राम पूर्व नंबर-1 भी रह चुके हैं। 3 अक्टूबर 2022 को वह अपने करियर की सर्वोच्च डबल रैंकिंग में विश्व नंबर 1 बन गए थे। उन्होंने एटीपी टूर पर 23 युगल खिताब जीते हैं। जिसमें मास्टर्स 1000 स्तर पर चार शामिल खिताब हैं। राम ने छह मौकों पर एटीपी फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने 2022 में ये खिताब जीता, जबकि 2016 और 2021 दोनों में उपविजेता रहे।

---विज्ञापन---

2017 में उन्होंने सिंगल्स से संन्यास ले लिया था। इससे पहले वह अप्रैल 2016 में अपने करियर की सर्वोच्च रैंकिंग विश्व नंबर 56 पर पहुंच गए थे। राम टेनिस के साथ ही टेबल टेनिस और क्रिकेट को भी पसंद करते हैं। वह 2010-2013 तक लगातार 4 वर्षों तक ऑस्टिन सिटी पारचेसी चैंपियन रहे हैं। इसे लूडो भी कहा जाता है।

First published on: Sep 09, 2023 12:42 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola