Rahul Sharma Retirement: राहुल शर्मा ने क्रिकेट से लिया संन्यास, रेव पार्टी में फंसे और करियर हो गया तबाह

rahul (4)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के लेग स्पिनर राहुल शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। राहुल ने भारत के लिए 4 वनडे और 2 टी20 मैच खेले। 2011 में उन्होंने डेब्यू किया था। राहुल का इंटरनेशनल करियर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन आईपीएल में अपनी चमक बिखेरी। राहुल शर्मा ने बताया कि उन्होंने सचिन से बात करने के बाद ये फैसला लिया। राहुल शर्मा रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल का करियर रेव पार्टी, चोट और उसके बाद खराब फॉर्म के कारण पूरी तरह से खराब हो गया। राहुल शर्मा 44 आईपीएल मैच भी खेल चुके हैं। 2011 में पुणे वॉरियर्स के लिए खेलते हुए इस लेग स्पिनर ने सचिन तेंदुलकर को अपने पहले ही ओवर में आउट कर सुर्खियां बटोरी थी।

विज्ञापन

आईपीएल 2011 सीजन पुणे के लिए खेलते हुए राहुल ने 14 मैचों में 16 विकेट लिए थे। 8 दिसंबर 2011 को भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले राहुल शर्मा ने 4 वनडे और 2 टी20 मैच खेले हैं। राहुल शर्मा आईपीएल में पुणे के अलावा डेक्कन चार्जर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल करियर में 44 मैच खेले, जिसमें 40 विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ